फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Corona Virus Live Update In Firozabad 24 Total Now

Corona Virus: फिरोजाबाद में पांच संक्रमित बढ़े, अब 24 पहुंची संख्या

Wed, 15 Apr 2020 05:12 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद Published by: Abhishek Saxena Updated Wed, 15 Apr 2020 05:12 PM IST
सार

अब तक 24 कोरोना संक्रमित

विज्ञापन
Corona Virus Live Update In Firozabad 24 Total Now
कोरोना वायरस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

तब्लीगी जमात से जुड़े जमातियों के संपर्क में आने वाले पांच और लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। इसमें जमाती के संपर्क में आए युवक की बेटी भी कोरोना संक्रमण का शिकार हो गई है। सभी को एफएच मेडिकल कॉलेज में आइसोलेट कराया है।
विज्ञापन


जनपद में कोरोना संक्रमण के शिकार मरीजों की संख्या अब 24 हो गई है। कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़ने से स्वास्थ्य विभाग में खलबली मची है। हालांकि जिन इलाकों से नए मरीज मिले हैं, वह पहले से ही हॉटस्पॉट बने हुए हैं।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

जमातियों के संपर्क में आने के बाद छह अप्रैल को कोरोना संक्रमित मिले दुर्गेश नगर निवासी की युवक की पत्नी को कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि मंगलवार को शाम हो गई थी। बुधवार को उसकी नौ वर्षीय बेटी को भी कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि हुई।
 

जमातियों के संपर्क में आने वाली शीशग्रान क्षेत्र की दो अन्य महिलाएं भी कोरोना संक्रमण का शिकार हुई हैं। इनके परिवार के सदस्य जमातियों के संपर्क में आए थे और कोरोना संक्रमण का शिकार हो गए थे। इन्हीं के संपर्क में आए दो पुरुषों में भी कोरोना संक्रमण की पुष्टि बुधवार को हुई है।

इनके नमूने जांच के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा 12 अप्रैल को भेजे गए थे। यह सभी एफएच मेडिकल कॉलेज में पहले से ही क्वारंटीन थे। पांच लोगों की रिपोर्ट आने के बाद क्वारंटीन वार्ड से इनको एफएच मेडिकल कॉलेज के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया गया। पॉजिटिव मिले मरीजों के संपर्क में आने वाले लोगों की तलाश में स्वास्थ्य विभाग जुट गया है।

परिवार के अन्य सदस्यों की भी जांच कराई जा रही है। हॉटस्पॉट इलाके के पांच लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या अब संख्या 24 हो गई है। यह पांच लोग तब्लीगी जमातियों के संपर्क में आने वाले लोगों से संक्रमित हुए हैं। इन्हें एफएच मेडिकल कॉलेज में आइसोलेट
कर दिया है। डा. एसके दीक्षित - मुख्य चिकित्सा अधिकारी

पारस अस्पताल के संपर्क में आए 38 लोग क्वारंटीन

आगरा के पारस अस्पताल और कमला नगर स्थित अस्पताल के संपर्क मे आए मरीज या फिर उनके तीमारदारों को क्वारंटीन किया जा रहा है। दो दिन से लगातार कार्रवाई जारी है। आगरा डीएम द्वारा सौंपी गई सूची में दो लोगों की पहले ही मृत्यु हो चुकी है। हालांकि उनके परिवारजनों के सैंपल लेकर उन्हें क्वारंटीन किया जा रहा है। अभी तक 38 लोगों को क्वारंटीन किया है।

टूंडला के गांव टूंडली से छह लोगों को एफएच मेडिकल कॉलेज में क्वारंटीन किया गया है। घर में जिस व्यक्ति ने पारस अस्पताल में इलाज कराया था, उसकी पूर्व में ही मृत्यु हो गई थी। टूंडला के वैशालीपुरम से चार लोगों को शिकोहाबाद के ज्वाइंट अस्पताल में क्वारंटीन किया है।

बसई गांव के दो लोगों के सैंपल लेने के बाद क्वारंटीन किया है। बुधवार को भी दोनों अस्पताल के संपर्क में आने वाले लोगों की तलाश की गई। जो सूची आगरा प्रशासन की ओर से सौंपी गई है, उस सूची में अधिकांश लोग आगरा में ही भर्ती हैं। इसलिए संपर्क में आने वाले लोगों की तलाश की जा रही है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. एसके दीक्षित ने बताया कि 38 लोगों को क्वारंटीन किया जा चुका है। यह लोग पारस और कमला नगर स्थित अस्पताल के संपर्क में आए हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed