{"_id":"5ee5ee458e20d44a61425000","slug":"corona-virus-live-update-firozabad-nine-positive-case-found-today","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"फिरोजाबादः अस्थाई जेल का बंदी कोरोना संक्रमित, अधिवक्ता-बैंककर्मी सहित नौ नए मरीज मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिरोजाबादः अस्थाई जेल का बंदी कोरोना संक्रमित, अधिवक्ता-बैंककर्मी सहित नौ नए मरीज मिले
Sun, 14 Jun 2020 04:08 PM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
Published by: Abhishek Saxena
Updated Sun, 14 Jun 2020 04:08 PM IST
सार
- नौ नए केसों के साथ आकंडा 371
- जसराना, सिरसागंज और शिकोहाबाद से भी संक्रमण के केस मिले
विज्ञापन
फिरोजाबाद का कोरोना संक्रमित क्षेत्र
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सुहागनगरी में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या में फिर तेजी से इजाफा हुआ है। जिला कारागार की अस्थाई जेल के बंदी सहित नौ की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। इनमें एक बैंककर्मी, अधिवक्ता भी कोरोना संक्रमण का शिकार हुए हैं। मरीजों को आइसोलेशन वार्ड में शिफ्ट कराया गया है। जनपद में कोरोना मरीजों की संख्या 371 हो गई है।
कोरोना संक्रमण ने जिला कारागार की अस्थाई जेल में दस्तक दी है। गांव मुईद्दीनपुर निवासी बंदी को कोरोना हो गया है। वह धारा 307 के मामले में जिला कारागार में निरुद्ध है। जिला कारागार भेजने से पूर्व नए बंदियों को अस्थाई जेल में रखा जा रहा है।
एटाः दीवार लगाने के दौरान विवाद, अधेड़ की गर्दन काट कर निर्मम हत्या, पांच घायल
विज्ञापन
अस्थाई जेल में निरुद्ध बंदियों का सैंपल लिया जाता है। जांच में यह बंदी संक्रमित मिला। इस बंदी के साथ एक कक्ष में रह रहे सात अन्य बंदियों को क्वारंटीन कर दिया गया है। अस्थाई जेल को सैनिटाइज कराया गया। अब तक जिले में किसी बंदी के संक्रमित मिलने का यह पहला मामला है।

महावीर नगर गली नंबर पांच में एक अधिवक्ता कोरोना संक्रमण का शिकार हुए हैं। अधिवक्ता को बुखार आने पर 11 जून को कोरोना जांच के लिए सैंपल लिया था। रिपोर्ट आने के बाद पंडित दीनदयाल आश्रम पद्घति विद्यालय स्थित आइसोलेशन वार्ड में शिफ्ट कर दिया है। भीमनगर में एक बैंकर्मी कोरोना संक्रमण का शिकार हुआ है। वह बैंक ऑफ इंडिया में कार्यरत है।
शिकोहाबाद के मोहल्ला कटरा मीरा कपूर वाली गली में एक कोरोना का केस मिला है। कपड़ा व्यवसायी कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। कपड़ा व्यवसायी को कैंसर है और उनका ऑपरेशन कराने के लिए चिकित्सक ने कोरोना की जांच कराई थी।
सिरसागंज के नगला गुलाल में प्रवासी मजदूर कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। वह फरीदाबाद से पिछले दिनों गांव आया था। गांव भदान में गुड़गांव से आए प्रवासी मजदूर की रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई है। शहर के नगला मिर्जा बड़ा में टेलर भी कोरोना संक्रमण का शिकार हुआ है।
डबरई में कोरोना का एक और केस सामने निकलर आया है। एका के गांव नगला रंधौर में एक महिला कोरोना संक्रमण का शिकार हुई है। रिपोर्ट आने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने मरीजों को आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया है। नए इलाकों में मरीज मिलने से लोगों में हड़कंप है। स्वास्थ्य विभाग ने मरीज मिलने वाले इलाकों को सील करके सख्ती बढ़ा दी है।