फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   corona virus latest update covid survey completed in agra

तो जल्द कोरोना से जंग जीत लेगा आगरा, इस सर्वे से जगी उम्मीद, सीएमओ ने लोगों से की यह अपील

Wed, 15 Jul 2020 12:15 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 15 Jul 2020 12:15 AM IST
सार

  • ताजनगरी के लिए राहतभरी खबर
  • 43 लाख की स्क्रीनिंग में 671 मिले संदिग्ध, महज एक मिला संक्रमित
  • स्वास्थ्य विभाग कोविड सर्वे में नौ दिन में लिए गए नमूनों की आई रिपोर्ट
  • जुकाम-खांसी और सांस रोगियों की अलग से की गई थी स्क्रीनिंग

विज्ञापन
corona virus latest update covid survey completed in agra
चिकित्साकर्मी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोरोना महामारी से जूझ रही ताजनगरी के लिए राहत भरी खबर है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से 43 लाख लोगों के सर्वे में केवल 671 संदिग्ध मिले। इनकी जांच कराई तो महज एक में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। सीएमओ मानते हैं कि लोग अनावश्यक रूप से घरों से बाहर न निकलें, मास्क, सामाजिक दूरी और हाथों की सफाई रखें तो संक्रमण से शहर जल्द मुक्त हो जाएगा।

विज्ञापन

 
पांच जुलाई से शुरू हुए सर्वे में 13,846 टीमें नौ दिन में 8,43,379 घरों तक पहुंची। 43,67,108 लोगों के शरीर का तापमान, ऑक्सीजन की मात्रा, धड़कनों की जांच की गई। लॉकडाउन में दूसरे राज्यों से तो नहीं आए, किसी संक्रमित के संपर्क में तो नहीं, तेज बुखार, खांसी, सांस लेने में परेशानी के बारे में जानकारी की।
विज्ञापन


 
इस दौरान खांसी के सबसे ज्यादा 1,848 मरीज मिले। 1,126 मरीज बुखार और 1,212 मरीजों को सांस लेने में परेशानी पाई गई। सीवर एक्यूट रेस्परेटरी इन्फेक्शन- सारी- के 671 मरीजों के नमूने लेकर एसएन मेडिकल कॉलेज की वायरोलॉजी लैब में जांच कराई गई। जगनेर निवासी 52 साल का पुरुष ही संक्रमित पाया गया, बाकी की रिपोर्ट निगेटिव है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


राहत भरे हैं आंकड़े

13,846: टीमों ने किया सर्वे
8,43,379 घरों तक पहुंची टीमें
4367108: लोगों की हुई स्क्रीनिंग
1126: मरीज बुखार के मिले
1848: मरीज खांसी के मिले
1212: सांस लेने में परेशानी
671: लोगों के लिए गए नमूने
 

बुखार, खांसी में दी एंटी मलेरिया-वायरल दवा

बुखार, जुकाम-खांसी और सांस की परेशानी के कुल 4,186 लोगों को की अलग सूची बनाई गई। इनको एंटी मलेरिया और एंटी वायरल की दवा दी गई। मानीटरिंग की गई। सभी 43 लाख से अधिक लोगों को मल्टी विटामिन और विटामिन सी की गोलियां भी दी गईं।

ऐसे ही जागरूक रहें, जंग जीतेंगे

मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉ. आरसी पांडे ने कहा कि घर-घर जाकर संदिग्ध मरीजों की तलाश में के लिए शुरू किए कोविड सर्वे में मिले 671 संदिग्धों की जांच में केवल एक ही संक्रमित मिला है। इससे जिला प्रशासन और चिकित्सक उत्साहित हैं। लोगों से अपील है कि ऐसे ही सावधानी और जागरूकता बरतें तो कोरोना से जंग हम जीत जाएंगे।

आईएमए आगरा के सचिव डॉ. संजय चतुर्वेदी ने कहा कि बाजारों में बेवजह लोग न जाएं, सामान्य परेशानी पर टेलीमेडिसिन का लाभ लें। सामाजिक दूरी, मास्क और हाथों को धोने की आदत डाल लें। अभी शहर के हालात नियंत्रित हैं। लोग यही समझदारी दिखाएंगे तो निश्चित ही कोरोना वायरस की आपदा भी गुजर जाएगी। 

इनका रखें ख्याल

- चार-पांच दिन का सामान एक ही दिन खरीदें, भीड़ से बचें।  
- घर में आने वाले लोगों को हाथों को सैनिटाइज जरूर कराएं।
- घरेलू नौकर समेत अन्य कामकाजी लोगों को मास्क जरूर पहनाएं।
- जुकाम-खांसी, बुखार हो तो एसएन की ट्राएज ओपीडी में दिखाएं। 
- बुजुर्गों को घर से बाहर न जाने दें, उनको पौष्टिक भोजन दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed