फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Corona Virus Infection Reduce In Agra Found Only Six Case At 14 June

आगरा में कोरोना: संक्रमण से मामलों में आई गिरावट, 37 संक्रमित ठीक हुए, छह नए मरीज मिले

Tue, 15 Jun 2021 09:47 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Tue, 15 Jun 2021 09:47 AM IST
सार

शनिवार औ रविवार के सप्ताहांत कर्फ्यू से संक्रमण की श्रृंखला टूटती नजर आ रही है। 20 मार्च को 86 दिन पहले तब सबसे कम चार नए मरीज मिले थे। सोमवार को छह नए मरीज मिले हैं। दो दिन में 14 संक्रमित मिले हैं।

विज्ञापन
Corona Virus Infection Reduce In Agra Found Only Six Case At 14 June
आगरा में कोरोना वायरस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शहर संक्रमण से उबर रहा है। सोमवार को 86 दिन बाद सबसे कम छह नए मरीज मिले हैं। 37 संक्रमित ठीक भी हुए हैं। कोई मृत्यु भी दर्ज नहीं हुई। अब तक 449 मरीजों की मौत हो चुकी है। जिले में अब 166 केस सक्रिय हैं।
विज्ञापन


शनिवार औ रविवार के सप्ताहांत कर्फ्यू से संक्रमण की श्रृंखला टूटती नजर आ रही है। 20 मार्च को 86 दिन पहले तब सबसे कम चार नए मरीज मिले थे। सोमवार को छह नए मरीज मिले हैं। दो दिन में 14 संक्रमित मिले हैं। सोमवार को 8075 लोगों की जांच की गई है। कुल मरीजों की संख्या 25802 हो गई है। जिनमें 37 नए सहित कुल 25187 मरीज ठीक हो चुके हैं।
विज्ञापन


मरीजों के स्वास्थ होने की दर 97.62% है। शहर व देहात में कुल 166 मरीज सक्रिय हैं। जिलाधिकारी प्रभु एन सिंह ने कहा, लोग मास्क जरूर पहनें। जिन्होंने टीका नहीं लगवाया है वे टीकाकरण जरूर करा लें। उन्होंने कहा, प्रत्येक व्यक्ति अब स्वयं जिम्मेदार होना पड़ेगा। कोरोना से बचाव के लिए नियमों का पालन करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

बच्चों को खांसी न बुखार, जांच कराई तो कोरोना निकला
कोरोना वायरस की दूसरी लहर में 265 बच्चे संक्रमित हुए। इनमें 187 बच्चों में तो कोई भी लक्षण नजर नहीं आया। परिजनों के संक्रमित होने के बाद एहतियातन जांच कराने में बच्चों में संक्रमण की पुष्टि हुई थी। 

सीएमओ डॉ. आरसी पांडेय ने बताया कि 10 साल तक के बच्चों की बात करें तो एक अप्रैल से 10 जून 265 बच्चों में कोरोना वायरस की पुष्टि हुई। इनमें से अप्रैल में 130 और मई में 131 बच्चे संक्रमित हुए। 10 जून तक चार बच्चों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इनमें करीब 187 बच्चों में बुखार, सांस लेने में परेशानी, गला बैठने जैसे लक्षण नहीं मिले थे। इन्हें कोई परेशानी भी नहीं मिली थी। घर के किसी सदस्य के संक्रमित होने पर इनकी जांच कराने पर वायरस की पुष्टि हुई थी बाकी के बच्चों में हल्का बुखार, गले में खराश या जुकाम की शिकायत रही। पहली लहर में संक्रमित हुए 213 बच्चों में भी अधिकांश को किसी तरह का लक्षण नहीं मिला था।

ये भी पढ़ें: अनलॉक: दो महीने बाद 16 जून को खुलेगा ताजमहल, भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण ने जारी की सूचना
 सेना का मिशन जिंदगी: बोरवेल में गिरे चार साल के मासूम को सुरक्षित निकाला, गांव में खुशी का माहौल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed