फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Corona Virus Infection Recovery Rate Reach At 92 Percent

राहत: संक्रमितों की स्वस्थ्य दर 92 फीसद, रोजाना 30 लोग दे रहे कोरोना को मात

Mon, 26 Oct 2020 02:20 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Mon, 26 Oct 2020 02:20 AM IST
सार

अक्तूबर के 23 दिन में कोरोना के 1135 मामले आए हैं। एक अक्तूबर को संक्रमण के 5808 मामले थे और इनमें से 754 मरीजों का
इलाज चल रहा था। मरीजों के ठीक होने की दर 84.81 प्रतिशत थी। 23 अक्तूबर की बात करें तो कुल संक्रमित मरीजों की संख्या
6943 पहुंच गई हैं, लेकिन 701 मरीज ठीक भी हुए।

विज्ञापन
Corona Virus Infection Recovery Rate Reach At 92 Percent
कोरोना वायरसः जांच के लिए नमूने लेते कर्मी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ताजनगरी में रोज 30 लोग कोरोना को मात दे रहे हैं। अक्तूबर में 701 लोग ठीक हो चुके हैं। ठीक होने की दर 92 फीसदी के करीब है। सितंबर के मुकाबले यह 6.91 फीसदी ज्यादा है।
विज्ञापन


अक्तूबर के 23 दिन में कोरोना के 1135 मामले आए हैं। एक अक्तूबर को संक्रमण के 5808 मामले थे और इनमें से 754 मरीजों का इलाज चल रहा था। मरीजों के ठीक होने की दर 84.81 प्रतिशत थी। 23 अक्तूबर की बात करें तो कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 6943 पहुंच गई हैं, लेकिन 701 मरीज ठीक भी हुए।
विज्ञापन


इनमें से अभी 434 मरीज ही संक्रमण का इलाज करा रहे हैं। ठीक होने की दर 91.72 प्रतिशत पहुंच गई है। इस तरह से इन 23 दिन में कोरोना वायरस के संक्रमण से ठीक होने की दर 6.91 फीसदी बढ़ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

23 दिन में 13 मरीजों की हुई मौत
अक्तूबर के इन 23 दिनों में संक्रमण के कारण 13 मरीजों ने दम तोड़ दिया है। इसमें 70 फीसदी से अधिक मृतकों की उम्र 60 साल से अधिक थी। चिकित्सकों ने बताया कि इन मृतकों में मधुमेह, उच्च रक्तचाप, किडनी समेत अन्य बीमारियां भी पाई गईं।

बीते महीने से कम मिल रहे मरीज
बीते महीने कोरोना वायरस के बढ़ते मरीजों के बीच अब मरीज कम मिल रहे हैं। इससे संक्रमितों के ठीक होने की दर बढ़ गई है। उम्मीद है कि अभी और संक्रमण के मामले और कम होंगे। - डॉ. आरसी पांडेय, सीएमओ

अभी किसी तरह की ढिलाई न बरतें
संक्रमण के मामले कम मिलना राहत की बात है, लेकिन लोगों से अपील है कि अभी ढिलाई न बरतें और मास्क लगाकर ही बाहर जाएं। सावधानी बरतने से चिकित्सकों को आसानी होगी। - डॉ. आरएम पचौरी, अध्यक्ष आईएमए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed