आगरा कोरोना वायरस: स्वास्थ्य विभाग के लिए सिरदर्द बनी पांच कॉलोनियां, नहीं थम रहा संक्रमण, मिल रहे मरीज
स्वास्थ्य सर्वे के प्रभारी डॉ. संजीव वर्मन ने बताया कि दयालबाग, कमला नगर, खंदारी, सिकंदरा और आवास विकास कॉलोनी में पहली और दूसरी लहर में सबसे ज्यादा मरीज मिले।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
स्वास्थ्य विभाग के लिए पांच कॉलोनियां अभी भी सिरदर्द बनी हुई हैं। पहली लहर और दूसरी में सबसे ज्यादा इन्हीं में मरीज मिले हैं। संक्रमण की दर कम होने पर इन कॉलोनियों में अभी भी मरीज मिले रहे हैं। संक्रमण की दर कम होने पर भी अन्य कॉलोनियों में सप्ताह में इक्का-दुक्का ही मरीज मिल रहे हैं। लेकिन इन पांच कॉलोनियों में औसतन रोजाना संक्रमित मिल रहा है।
स्वास्थ्य सर्वे के प्रभारी डॉ. संजीव वर्मन ने बताया कि दयालबाग, कमला नगर, खंदारी, सिकंदरा और आवास विकास कॉलोनी में पहली और दूसरी लहर में सबसे ज्यादा मरीज मिले। पहली लहर की बात करें तो 10553 संक्रमित मिले थे। इसमें से 4500 मरीज इन्हीं पांच कॉलोनियों के रहे। दूसरी लहर में भी यहां मरीजों की संख्या और बढ़ी। एक अप्रैल से नौ मई तक 15178 मरीज मिले हैं। इनमें से 7600 मरीज इन्हीं कॉलोनियों में से पाए गए।
दूसरी लहर में दिल्ली-मुंबई की यात्रा से बढ़ा संक्रमण
इन पांच कॉलोनियों में देश-विदेेश की यात्रा करने से संक्रमण बढ़ा। पहली लहर में विदेश यात्रा करने से इन क्षेत्रों में संक्रमण बढ़ा था। दूसरी लहर में दिल्ली-मुंबई आने-जाने वालों से इन क्षेत्रों में संक्रमण के मरीज बढ़े थे।
मोबाइल वैन से भी करा रहे एंटीजन जांच
सीएमओ डॉ. आरसी पांडेय ने बताया कि इन पांच कॉलोनियों में विशेष ध्यान दिया जा रहा है। मोबाइल वैन और टीम भेजकर एंटीजन जांच कराई जा रही हैं। संक्रमित होने पर उनको होम आइसोलेशन में भेजा जाता है। सामाजिक संस्थाओं के सहयोग से टीकाकरण करा रहे हैं।
देहात में कम हुआ संक्रमण
आगरा ग्रामीण क्षेत्रों में कोरोना संक्रमण खत्म होने के कगार पर पहुंच गया है। 27 गांव में अब एक-एक संक्रमित बचा है। 660 गांव संक्रमण मुक्त हो गए हैं। संक्रमण पर नियंत्रण के बाद अब गांव-गांव टीकाकरण कराने और आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए मुहिम चलाई जा रही है। संक्रमण से प्रभावित 15 ब्लॉक में 22 लाख से अधिक लोग फिर चैन की सांस ले रहे हैं।
आगरा: दिमाग तक पहुंचा ब्लैक फंगस, छह घंटे चला आपरेशन, मधुमेह रोगियों में कनिंघमेला फंगस का भी खतरा