{"_id":"5f8be1d38ebc3e9c0873dcb4","slug":"corona-virus-infection-can-increased-in-winter-300-beds-ready-in-sn-medical-college","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आगराः सर्दी में संक्रमण बढ़ने की आशंका, एसएन में शुरू हुई तैयारी, डीएम ने की जनता से अपील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगराः सर्दी में संक्रमण बढ़ने की आशंका, एसएन में शुरू हुई तैयारी, डीएम ने की जनता से अपील
Sun, 18 Oct 2020 12:04 PM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Sun, 18 Oct 2020 12:04 PM IST
सार
जिलाधिकारी प्रभु एन सिंह ने कहा है कि सर्दियों में कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए और सतर्क रहने की जरूरत है। बुजुर्ग, गर्भवती और बच्चों के मामले में और ध्यान दिया जाए। तापमान में कमी आने से सांस की तकलीफ बढ़ सकती है। ठंड में जब लोग घरों में रहेंगे, तो एक-दूसरे से संक्रमित होने का खतरा भी अधिक रहेगा। ऐसे में हवादार कमरों में रहें, खिड़कियों को खुला रखें।
विज्ञापन
कोरोना वायरसः जांच के नमूने लेते कर्मचारी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सर्दी में संक्रमण बढ़ने की आशंका पर एसएन मेडिकल कॉलेज में 300 बेड की तैयारी की जा रही है। अभी यहां करीब 220 बेड हैं। इसके लिए शासन ने 60 वेंटिलेटर और भेज दिए हैं। अब एसएन के पास 132 वेंटिलेटर हो गए हैं।
कोरोना का अप्रैल फिर सितंबर में संक्रमण सबसे तेज था। इंडियन मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया ने सर्दी में संक्रमण के एक बार और बढ़ने की आशंका जताई है। ऐसे में एसएन कॉलेज में तैयारियां की जा रही हैं। शासन से 60 वेंटिलेटर प्राप्त हो गए हैं। पहले से 72 वेंटिलेटर हैं। 20 आईसीयू बेड भी मिल गए हैं। कोविड अस्पताल में 70 बेड के आईसीयू में जरूरत के मुताबिक और पलंग बढ़ाए जाएंगे।
15 एचएफएनसी और 12 बायपेप मशीन हैं। आईसीयू प्रभारी डॉ. राजीव पुरी ने बताया कि नए वेंटिलेटर में बायपेप और एचएफएनसी मशीन भी संचालित हो जाएंगी। प्राचार्य डॉ. संजय काला ने बताया कि 300 मरीजों की एक साथ देखभाल और भर्ती करने की सुविधा की जा रही है। चिकित्सकीय स्टाफ को भी उसी के मुताबिक प्रशिक्षित किया गया है।

आईसीयू में 15, आइसोलेशन में 25 मरीज
संक्रमण कम होने पर एसएन कॉलेज के आईसीयू में अब 15 मरीज भर्ती हैं। बीते महीने आईसीयू के 70 पलंग फुल हो गए थे। आइसोलेशन वार्ड का भी यही हाल है। अभी यहां पर 25 मरीजों का इलाज चल रहा है। सितंबर में 160 पलंग तक भर गए थे।
सर्दियों में कोरोना से रहें सतर्क : डीएम
आगरा जिला प्रशासन को नवंबर-दिसंबर माह में फिर संक्रमण के मामलों में इजाफा होने की आशंका है। बचाव के लिए लोगों से एहतियात बरतने की अपील की गई है। जिलाधिकारी प्रभु एन सिंह ने कहा है कि सर्दियों में कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए और सतर्क रहने की जरूरत है।
बुजुर्ग, गर्भवती और बच्चों के मामले में और ध्यान दिया जाए। तापमान में कमी आने से सांस की तकलीफ बढ़ सकती है। ठंड में जब लोग घरों में रहेंगे, तो एक-दूसरे से संक्रमित होने का खतरा भी अधिक रहेगा। ऐसे में हवादार कमरों में रहें, खिड़कियों को खुला रखें।