{"_id":"5e9e792ec2424a4fe21025d1","slug":"corona-virus-infected-said-there-is-no-one-to-treat-us","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कोरोना संक्रमित बोला, हमारा इलाज करने वाला कोई नहीं, श्री पारस हॉस्पिटल में बताया भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना संक्रमित बोला, हमारा इलाज करने वाला कोई नहीं, श्री पारस हॉस्पिटल में बताया भर्ती
Tue, 21 Apr 2020 10:36 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Tue, 21 Apr 2020 10:36 AM IST
विज्ञापन
पारस अस्पताल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना वायरस से संक्रमित मरीज का वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें मरीज बता रहा है कि हम लोग रविवार की शाम से भर्ती हैं, लेकिन अभी तक किसी का इलाज शुरू नहीं हुआ है। जबकि उसकी हालत खराब हो रही है।
यह वीडियो दवा कारोबारी के कर्मचारी का है। इस वीडियो में वह बता रहा है कि भगवान टॉकीज चौराहे स्थित श्री पारस हॉस्पिटल में भर्ती है, उसे लगातार खांसी हो रही है। यहां कोई डॉक्टर नहीं है, दवा भी शुरू नहीं की है। बिना साफ-सफाई के एक ही कमरे में कई मरीज हैं। शौचालय भी गंदा है, इसी में सभी लोग जा रहे हैं। कोई सुनवाई नहीं हो रही है।
शाम को एक ऑडियो भी वायरल हुआ। यह दवा विक्रेता का बताया जा रहा है। वह संक्रमित मिला है। उसका कहना है कि दो दिन में उसका उपचार ही शुरू नहीं हुआ है।

इलाज शुरू करा दिया है
वायरल वीडियो की जानकारी मिली है। डॉक्टरों की टीम भेजी दी गई है, इलाज शुरू कर दिया गया है। -डॉ. मुकेश वत्स, मुख्य चिकित्सा अधिकारी
एसआर हॉस्पिटल में नमूने न लिए जाने पर हंगामा
एसआर हॉस्पिटल में क्वारंटीन किए गए मरीज और स्टाफ के सदस्यों ने सोमवार सुबह फिर से हंगामा किया। इन लोगों का कहना है कि इन्हें 14 से ज्यादा दिन हो गए हैं। इसके बावजूद न तो इन्हें घर भेजा जा रहा है और न ही यहां इनके सैंपल लिए जा रहे हैं।
यहां कोरोना संक्रमित लोग मिल चुके हैं। इसके बावजूद सैंपल लेने के लिए टीम नहीं भेजी जा रही। इनमें से एक युवक ने बताया कि जिलाधिकारी से शिकायत करने पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने टीम भेजी थी, लेकिन सभी के सैंपल नहीं लिए। उन्होंने कहा कि संक्रमण का खतरा है, इसके बावजूद इसे गंभीरता से नहीं लिया जा रहा है।