फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Corona Virus In Village Of Agra Patients Send Home Form School

गांव में संक्रमण: कुरगवां के स्कूल में आइसोलेट मरीजों को निगेटिव बताकर निकाला, ग्रामीणों ने लगाए आरोप

Thu, 13 May 2021 12:09 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Thu, 13 May 2021 12:09 PM IST
सार

घर में आने से परिजनों ने रोका, शाम को एसएन में भर्ती कराने के लिए भेजी गई एंबुलेंस, मरीजों ने बेहतर इलाज न होने की बात कहकर जाने से किया इनकार

विज्ञापन
Corona Virus In Village Of Agra Patients Send Home Form School
बरहन के गांव में स्कूल के बाहर लेटे लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग ने बुधवार को कुरगवां प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर उपचार करा रहे मरीजों की रिपोर्ट निगेटिव बताकर स्कूल में बनाए गए आइसोलेशन सेंटर से पुलिस के सहयोग से घर भेज दिया। घर पहुंचने पर मरीजों को अंदर नहीं जाने दिया गया। जब वे स्कूल लौटे, तो वहां ताला लगा देख गांव में घूमने लगे।

विज्ञापन


शाम के समय गांव पहुंची स्वास्थ्य विभाग की एंबुलेंस मरीजों को उपचार के लिए एसएन मेडिकल कॉलेज ले जाने का प्रयास कर रही थी, लेकिन ग्रामीण वहां बेहतर उपचार न होने का आरोप लगाकर जाने को तैयार नहीं हुए। सूचना पर सीएमओ भी गांव पहुंचे। उन्होंने फिर से सभी को स्कूल में आइसोलेट करा दिया। 
विज्ञापन


मरीजों के सेवा कार्य में लगे कुरगवां निवासी बिजेंद्र सिंह ने फोन पर बताया कि प्राथमिक विद्यालय में उपचार करा रहे 4 मरीजों में से दो की स्वास्थ्य विभाग ने बुधवार को जांच कराई। इसमें एक मरीज पॉजिटिव पाया गया। उसके बावजूद स्वास्थ्य विभाग ने सभी को निगेटिव बताकर विद्यालय से घर भेज दिया था। शाम को मुख्य चिकित्साधिकारी आगरा ने कुरगवां का दौरा किया तथा मारीजाें को उपचार के लिए जिला अस्पताल अथवा नेमिनाथ होम्योपैथिक हॉस्पिटल में भर्ती होने का आग्रह किया। पर, मरीज नहीं गए। इस पर उन्हें स्कूल में ही फिर से आइसोलेट कर दिया गया। वहीं सीओ एत्मादपुर अर्चना सिंह ने बताया कि पुलिस ने किसी को नहीं भगाया है। मरीजों की रिपोर्ट निगेटिव आने पर ही उन्हें घर भेजा गया था।  

विज्ञापन
विज्ञापन

गुरुवार को होगी सभी मरीजों की जांच: सीएमओ 
मुख्य चिकित्साधिकारी ने बताया कि कहा कि सभी मरीजों को स्कूल में ठहरा दिया गया है। गुरुवार को सभी मरीजों की फिर जांच होगी। संक्रमित मिलने वाले जो भी मरीज हॉस्पिटल में उपचार करना चाहेंगे। उन्हें भर्ती कराया जाएगा। सीएमओ के मुताबिक स्कूल घनी बस्ती में होने से संक्रमण फैलने का खतरा है। 

दरोगा पर हड़काने का आरोप
बरहन के कुरगवां स्कूल में ताला लगा होने पर मरीज गेट के सामने चारपाइयों पर बैठ गए थे। आरोप है कि इस पर वहां मौजूद एक दरोगा ने उन्हें हड़काना शुरू कर दिया। तभी वहां पहुंचे पूर्व विधायक डॉ. धर्म पाल सिंह ने दरोगा को अभद्र भाषा का प्रयोग न करने की हिदायत दी।  

सभी को मिलेगा सही इलाज: राम प्रताप
क्षेत्रीय विधायक राम प्रताप चौहान ने कुरगवां के सभी ग्रामीणों को भरोसा दिलाया कि सभी मरीजों को सही उपचार मिलेगा। जिलाधिकारी से बात हो चुकी है, जो मरीज जहां चाहे वहां अपना इलाज करा सकता है।

कुरगवां में 19 की जांच में एक मिला संक्रमित 
कुरगवां स्थिति प्राथमिक विद्यालय और अपने घरों में उपचार करा रहे 19 कोरोना मरीजों की बुधवार को जांच रिपोर्ट मिली है। इसमें 18 की रिपोर्ट निगेटिव पाई गई है। एक व्यक्ति में कोरोना के लक्षण पाए गए हैं। यह जानकारी सीएचसी एत्मादपुर के स्वास्थ्य अधीक्षक डॉ. राजवीर सिंह ने दी है। 

संबंधित खबरआगरा: कोरोना प्रकोप के बीच गांव कुरगवां में 15 दिनों में 13 ग्रामीणों की मौत, 16 लोग बीमार
 
घर में आने से परिजनों ने रोका, शाम को एसएन में भर्ती कराने के लिए भेजी गई एंबुलेंस, मरीजों ने बेहतर इलाज न होने की बात कहकर जाने से किया इनकार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed