फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Corona Virus In Mathura: 68 Covid-19 Patients In Mathura 36 Found Vrindavan

मथुरा में कोरोना: 68 कोरोना पॉजिटिव मिले, संक्रमितों की संख्या 7240 पहुंची

Mon, 05 Apr 2021 12:07 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा Published by: Abhishek Saxena Updated Mon, 05 Apr 2021 12:07 AM IST
सार

  • 36 संक्रमित वृंदावन में मिले
  • संक्रमितों की संख्या 7240 हुई

विज्ञापन
Corona Virus In Mathura: 68 Covid-19 Patients In Mathura 36 Found Vrindavan
कोरोना वायरस की जांच कराता शख्स (फाइल फोटो) - फोटो : पीटीआई

विस्तार

मथुरा में कोरोना का संक्रमण लगातार फैल रहा है। रविवार को 68 नए कोरोना पॉजिटिव मिले। बीते चार महीनों में कोरोना के पॉजिटिव केस मिलने का यह सर्वाधिक आंकड़ा है। चिंता की बात यह भी है कि इन पॉजिटिव केस में 36 केस सिर्फ वृंदावन से मिले हैं। इनमें सर्वाधिक 11 केस चैतन्य विहार स्थित महिला आश्रय सदन के हैं। इस प्रकार जिले में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 7240 हो गई है। 
विज्ञापन


आश्रय सदन की वृद्ध माताएं लगातार कोरोना संक्रमण की चपेट में आ रहीं हैं, लेकिन संक्रमण को रोकने के लिए न प्रशासन स्तर पर कोई योजना बनाई गई है और न स्वास्थ्य विभाग इस ओर गंभीर बना है। वृंदावन कुंभ और होली पर उमड़ी भीड़ के बाद वृंदावन सहित जनपद में कोरोना संक्रमण का दायरा तेजी से बढ़ने लगा है।
विज्ञापन


इस्कॉन के पीआर डायरेक्टर का कारनामा: भक्तों से वसूली दान की मोटी रकम, फर्जीवाड़े के बाद मंदिर ने की कार्रवाई
विज्ञापन
विज्ञापन

पिछले 24 घंटों में मंदिरों के शहर वृंदावन में 36 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। जबकि जनपद में कुल 68 कोरोना पॉजिटिव सामने आए हैं। 257 एक्टिव केस हैं। पिछले वर्ष कोरोना काल में वृंदावन में कोरोना संक्रमण के मामले सामने नहीं आए थे, इस बार कोरोना की दूसरी लहर में बहुत तेजी से अधिक मामले वृंदावन में सामने आ रहे हैं। 

मुख्यमंत्री आरोग्य मेलों में 1054 लोगों के कोरोना सैंपल लिए

मथुरा में रविवार को ग्रामीण क्षेत्र के 25 पीएचसी और 8 शहरी स्वास्थ्य केंद्र पर मुख्यमंत्री आरोग्य मेलों का आयोजन किया गया। इनमें 1054 लोगों ने कोरोना टेस्ट कराया, जिनमें से 275 का एंटीजन टेस्ट कराया गया।

जिला स्वास्थ्य शिक्षा सूचना अधिकारी जितेंद्र सिंह ने बताया कि आरोग्य मेला में 1597 लोगों ने परीक्षण कराया और दवाएं लीं। कुल 88 एलोपैथी एवं आयुष चिकित्सकों ने लोगों के हेल्थ चेकअप किए। सांस के 155 व पेट से संबंधित 275 लोगों पहुंचे।

कोरोना के केस बढ़ने के कारण स्वास्थ्य विभाग की ओर से 4 अप्रैल से हर रविवार को लगने वाले मुख्यमंत्री आरोग्य मेलों में हर संभव प्रयास किया जाएगा कि जनपद के दूरदराज वाले इलाकों के ग्रामीणों को अपने आसपास ही कोरोना के लक्षण पर टेस्ट कराने की सुविधा मिले। इसलिए से ज्यादा से ज्यादा लोगों के एंटीजन टेस्ट कराए गए। इससे लोगों को शहर में जिला अस्पताल या अन्य प्राइवेट अस्पताल आने जाने की समय की बचत हुई। इन 34  आरोग्य मेलों से लीवर संबंधित 59,  शुगर के 47, क्षय रोग संबंधित 06 मरीज पहुंचे। रक्तचाप के मरीज 68, कुपोषित बच्चे तीन, अन्य बीमारियों के 363 मरीजों ने मेलों का लाभ लिया। मेला के दौरान लोगों के कार्ड बनाए गए। सीएमओ डॉ. रचना गुप्ता ने शाम को मुख्यमंत्री आरोग्य मेलों की प्रगति की समीक्षा की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed