मैनपुरी में कोरोना संक्रमण: शहर के साथ देहात में तेजी से बढ़ा संक्रमण, 49 कोरोना संक्रमित मिले
मंगलवार को जिले में 49 लोग संक्रमित मिले। इसके साथ ही जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 4060 पहुंच गई है। जिले में कोरोना संक्रमण से 77 मरीजों की मौत हो चुकी है। जिले में कोरोना संक्रमण से 3803 लोग ठीक हो चुके हैं जबकि एक्टिव केस की संख्या बढ़कर 180 पहुंच गई है
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मंगलवार को शहर में कोरोना के कई मामले मिले। शहर के विभिन्न मोहल्लों में 28 कोरोना संक्रमित मिले, जिसमें से आवास विकास में एक ही घर के छह सदस्य कोरोना संक्रमित मिले हैं, जिन्हें होम आइसोलेट किया गया है। इसके अतिरिक्त एक निजी नर्सिंग होम में कराई गई जांच के दौरान भी चार कोरोना संक्रमित मिले, इन्हें इसी अस्पताल में आसोलेट किया गया है। मैनपुरी देहात में आठ कोरोना संक्रमित मिले। बरनाहल में तीन, कुरावली में तीन और किशनी में सात कोरोना संक्रमित मिला। मंगलवार को कुल 17 कोरोना संक्रमित आइसोलेशन वार्ड में भेजे गए जबकि शेष को होम आइसोलेट किया गया है। संक्रमितों के संपर्क में आने वालों की जांच कराने के निर्देश दिए गए हैं।
वृद्धाश्रम से 21 नमूने जांच के लिए भेजे
मंगलवार को शासन के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग की टीम डॉ. अमित राजपूत के नेतृत्व में शहर के दीवानी के निकट स्थित वृद्धा आश्रम में पहुंची। वृद्धाश्रम में रहने वाले वृद्धों के स्वास्थ्य की जांच की। जांच के साथ ही 21 वृद्धों के नमूने लेकर जांच के लिए मेडिकल कॉलेज आगरा भिजवाए। वृद्धों को स्वास्थ्य विभाग ने मास्क, सैनिटाइजर, गिलब्स आदि भी उपलब्ध कराए। इस अवसर पर अरविंद कुमार यादव, चंद्रपाल, एलटी रामलखन और पंकज कुमार मौजूद रहे।
महाराष्ट्र में कोरोना वायरस से संक्रमित होकर करहल के ग्राम कमलपुर निवासी 40 वर्षीय दीपेंद्र दुबे का निधन हो गया। वह मुम्बई में काफी अर्से से प्राइवेट फर्म में नौकरी कर रहे थे। वहीं कोरोना से संक्रमित हो गये। हालत बिगड़ जाने के बाद उन्हें कोविड अस्पताल में भर्ती कराया जहां उनका निधन हो गया। कोविड नियमों के तहत उनकी वहीं अंत्येष्टि कर दी गयी। दीपेंद्र के निधन की सूचना मिलने पर उनके गांव के लोग दुखी हैं।
जिलाधिकारी ने कोविड कमांड सेंटर का किया निरीक्षण
जिलाधिकारी महेंद्र बहादुर सिंह, पुलिस अधीक्षक अविनाश पांडेय ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय में स्थापित कोविड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर का निरीक्षण किया। ड्यूटी पर तैनात कार्मिकों को निर्देशित करते हुए कहा कि होम आइसोलेशन के सक्रिय संक्रमित व्यक्तियों से नियमित फीडबैक ली जाए। सक्रिय मरीजों से ड्यूटी पर तैनात कर्मी दिन में कम से कम दो बार फोन कर वार्ता करें। यदि किसी मरीज को चिकित्सा सुविधा की आवश्यकता हो तो उसे तत्काल चिकित्सा सेवा मुहैया कराई जाए। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी ईशा प्रिया, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एके पांडेय, उप जिलाधिकारी सदर ऋषिराज, क्षेत्राधिकारी नगर अभय राय, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली भानु प्रताप सिंह आदि उपस्थित रहे।
आगरा में कोरोना वायरस: मंगलवार को टूटा 14 महीनों का रिकॉर्ड, पहलीबार मिले इतने मरीज
पीसीएस 2020: कासगंज के लाडलों ने किया कमाल, वैभव बने डिप्टी कलक्टर तो किसान का बेटा बना प्रवक्ता