फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Corona Virus In Mainpuri 24 Covid Patients Found Today 11 April

मैनपुरी में कोरोना संक्रमण: 24 संक्रमित मिले, डीएम ने बाजार में पैदल भ्रमण कर किया जागरूक

Mon, 12 Apr 2021 12:12 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी Published by: Abhishek Saxena Updated Mon, 12 Apr 2021 12:12 AM IST
सार

  • कोरोना संक्रमितों की संख्या हुई 3974
  • एक्टिव केस की संख्या बढ़कर 98 पहुंच गई

विज्ञापन
Corona Virus In Mainpuri 24 Covid Patients Found Today 11 April
मैनपुरी में दुकान संचालक को जागरूक करते जिलाधिकारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मैनपुरी में कोरोना संक्रमण तेजी के साथ बढ़ रहा है। रविवार को राजकीय पुस्तकालय के तीन लोगों सहित जिले में 24 कोरोना संक्रमित मिले। इसके साथ ही जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3974 पहुंच गई है। जिले में कोरोना संक्रमण से 77 मरीजों की मौत हो चुकी है। कोरोना संक्रमण से 3799 लोग ठीक हो चुके हैं जबकि एक्टिव केस की संख्या बढ़कर 98 पहुंच गई है।

विज्ञापन


रविवार को शहर के विभिन्न इलाकों में कुल 10 कोरोना संक्रमित मिले। राजकीय पुस्तकालय में एक महिला सहित तीन कोरोना संक्रमित मिले। सभी को होम आइसोलेट किया गया। इसके अतिरिक्त शहर के मोहल्ला रामलीला मैदान, हिंदपुरम, अवधनगर, छपट्टी, महावीर मिल, कचहरी रोड और खरगजीत नगर में एक-एक कोरोना संक्रमित मिला।
विज्ञापन

इटावा सड़क हादसा: एक साथ उठीं 11 अर्थियां, विलख उठे लोग, शवों की पहचान के लिए लिखने पडे़ नाम
विज्ञापन
विज्ञापन

रविवार को ग्रामीण अंचल में कुल 14 संक्रमित मिले। इनमें बरनाहल में छह, भोगांव, कुसमरा, नगला मती, कुरावली, इंजीनियरिंग कॉलेज, मुरादपुर, करहल और बेवर में एक-एक कोरोना संक्रमित मिला। 10 लोगों को आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया गया है जबकि 14 को होम आइसोलेट किया गया है। 

बरनाहल से चार लोग भेजे गए आसोलेशन वार्ड 
बरनाहल क्षेत्र में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ चली है। पिछले 24 घंटे में डालूपुर रोड पर सेंट मैरी स्कूल की बिल्डिंग में रह रहे शिक्षक और उनकी पत्नी, एक उनका लड़का कोरोना संक्रमित पाया गया है। इसके अतिरिक्त गांव गोलियापुर निवासी एक युवक कोरोना पॉजिटिव निकला। वहीं क्षेत्र के डालूपुर निवासी एक युवक, मुरादपुर निवासी एक युवक कोरोना संक्रमित पाया गया।

स्वास्थ्य विभाग की टीम ने चार लोगों को जिला अस्पताल स्थित आइसोलेशन लेवल टू अस्पताल में भिजवाया। वहीं दो संक्रमितों को होम आइसोलेट किया गया है। डॉ. हनींफ खां का कहना है कि क्षेत्र में छह लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं जिनमें से चार को आइसोलेशन वार्ड भेजा गया है। दो को होम आइसोलेट कर देख रेख की जा रही है। 

डीएम ने बाजार में पैदल भ्रमण करके जागरूक किया
मैनपुरी डीएम महेंद्र बहादुर सिंह ने रविवार दोपहर क्रिश्चियन तिराहे से रोडवेज बस स्टैंड तक पैदल भ्रमण किया। बिना मास्क लगाए गुजर रहे लोगों को मास्क लगाने की हिदायत देकर कहा कोरोना संक्रमण से बचाव को सतर्कता जरूरी है। मास्क लगाना और सामाजिक दूरी का पालन करना ही बचाव का बेहतर उपाय है। 
 

डीएम ने कहा कोरोना संक्रमण एक बार फिर पैर पसारने लगा है। इसमें लापरवाही बरतना भारी पड़ सकता है। दो गज की दूरी के साथ मास्क का प्रयोग करें। बार-बार साबुन, पानी, सैनिटाइजर से हाथ साफ करें।  दुकानदारों से कहा दुकान के सामने मजबूत बैरिकेडिंग करें। जिससे ग्राहक सरफेस, काउंटर को न छू सके। दुकानदार स्वयं मास्क का प्रयोग करके ग्राहकों को भी मास्क का प्रयोग करने के लिए प्रेरित करें। सामाजिक दूरी का पालन कराएं। जो ग्राहक मास्क का प्रयोग न करे उसे सामान की बिक्री नहीं करें।  डीएम ने कहा अभी भी कुछ लोग नियमों का पालन नहीं कर रहे हैं। जिससे अन्य लोगों में संक्रमण का खतरा बना हुआ है। किसी भी स्थान पर एक समय पर पंाच से अधिक लोग एकत्र न हों। मास्क लगाकर सामाजिक दूरी का पालन करें।  सतर्कता बरतने से ही संक्रमण को फैलने से रोका जा सकता है। 

तीन दिन तक दुकान बंद रखने के निर्देश
डीएम ने रोडवेज बस स्टैंड के पास तीन दुकानों पर दुकानदारों और ग्राहकों के मास्क का प्रयोग नहीं करने पर तीन दिन तक तीनों दुकानें बंद रखने के निर्देश दिए। डीएम ने कहा जो दुकानदार गाइड लाइन का पालन नहीं करेगा। उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। यदि किसी में संक्रमण के लक्षण दिखें तो तत्काल सीएमओ कार्यालय के कंट्रोल रूम के नंबर 0567-2240251 पर सूचना दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed