फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Corona Virus In Mainpuri 16 Positive Found At 8 June

मैनपुरी: 24 घंटे में मिले 16 नए कोरोना पॉजिटिव, सभी को किया होम आइसोलेट, 200 पहुंची सक्रिय मरीजों की संख्या

Wed, 09 Jun 2021 12:39 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी Published by: Abhishek Saxena Updated Wed, 09 Jun 2021 12:39 AM IST
सार

जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 9840 हो गई है। नए संक्रमितों को स्वास्थ्य विभाग ने होम आइसोलेट कर दिया है। वहीं संक्रमितों के संपर्क में आने वालों की जांच कराने के निर्देश दिए गए हैं।

विज्ञापन
Corona Virus In Mainpuri 16 Positive Found At 8 June
कोरोना वायरस (फाइल फोटो) - फोटो : पीटीआई

विस्तार

मैनपुरी में 24 घंटे में अलग-अलग क्षेत्रों में 16 नए कोरोना संक्रमित मिले। अब जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 9840 हो गई है। नए संक्रमितों को स्वास्थ्य विभाग ने होम आइसोलेट कर दिया है। वहीं संक्रमितों के संपर्क में आने वालों की जांच कराने के निर्देश दिए गए हैं। इधर, कोविड वार्ड में भर्ती पोस्ट कोविड मरीज को गंभीर हालत में हायर हॉस्पिटल के लिए रेफर कर दिया गया।

विज्ञापन

यहां मिले नए कोरोना मरीज
सीएमओ डॉ. एके पांडेय ने बताया कि पिछले 24 घंटे में जिले में 16 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। इनमें मैनपुरी विकास खंड क्षेत्र में नौ, किशनी में चार, बरनाहल में दो और बेवर में एक नया संक्रमित मिला है। नए सभी संक्रमितों को होम आइसोलेट किया गया है।
विज्ञापन

दो सौ हुई सक्रिय मरीजों की संख्या
सीएमओ ने प्रभारी चिकित्साधिकारियों को निर्देश दिए कि अपने-अपने क्षेत्रों में संक्रमितों के संपर्क में आने वालों की जांच कराएं। सीएमओ ने बताया कि जिले में वर्तमान में एक्टिव केस की संख्या 200 है। इधर, कोविड लेवल टू अस्पताल में भर्ती पोस्ट कोविड मरीज को हालत बिगड़ने पर हायर हॉस्पिटल रेफर किया गया है। कोविड लेवल टू में अब मात्र दो संक्रमित भर्ती हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कोविड केयर सेंटर से भेजी उच्चाधिकारियों को रिपोर्ट 
होम आइसोलेट कोरोना संक्रमितों की प्रतिदिन रिपोर्ट मांगी जा रही है। इसकी जिम्मेदारी कोविड केयर सेंटर को सौंपी गई है। कोविड केयर सेंटर से मंगलवार को होम आइसोलेट सभी 198 संक्रमितों की रिपोर्ट सीएमओ ने उच्चाधिकारियों को भेजी। 


20 सत्रों में हुआ टीकाकरण 
कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए मंगलवार को 20 सत्रों में टीकाकरण किया गया। देररात तक सत्रों से रिपोर्ट एकत्रित की जाती रही। टीकाकरण की प्रगति रिपोर्ट प्रतिदिन सीएमओ को शासन और उच्चाधिकारियों को भेजनी होती है। 

ये भी पढ़ें: हादसा: आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर स्लीपर बस ट्रक से टकराई, एक यात्री की मौत
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed