{"_id":"61eeb055433a6865ba63e649","slug":"corona-virus-in-firozabad-today-covid-patients-found-25-discharge","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"फिरोजाबाद में कोरोना संक्रमण: 18 संक्रमित मिले, 25 स्वस्थ हुए, वैक्सीन न होने पर लौटाए किशोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिरोजाबाद में कोरोना संक्रमण: 18 संक्रमित मिले, 25 स्वस्थ हुए, वैक्सीन न होने पर लौटाए किशोर
Tue, 25 Jan 2022 12:11 AM IST
Abhishek Saxena
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Published by: Abhishek Saxena
Updated Tue, 25 Jan 2022 12:11 AM IST
सार
कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए जिला प्रशासन लगातार प्रयास कर रहा है। लोगों को मास्क पहनने और वैक्सीन लगवाने की सलाह दी जा रही है।
विज्ञापन
फिरोजाबाद में कोरोना वायरस की जांच कराते लोग (फाइल)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
फिरोजाबाद में कोरोना संक्रमण के मामले में कुछ कमी आई है। सोमवार को इस सप्ताह में सबसे कम संक्रमित मिले हैं। जांच में 18 लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। जबकि 25 लोग होम आइसोलेशन से बाहर आ गए हैं। हालांकि रविवार को कम सैंपल लिए जाने के कारण मरीजों की संख्या में गिरावट होने की वजह भी मानी जा रही है। अब एक्टिव केस 544 हो गए हैं।
गांव में मिले मरीज
गांव मोढ़ा में एक युवक कोरोना संक्रमित मिला है। मदनपुर, खेमगंज, नगला खंगर, बलीपुर, धातरी, अरांव रोड़, मोहनगंज, बजीरपुर जेहलपुर में भी कोरोना के मरीज मिले हैं। वहीं, शहर के आजाद नगर, सैलई में कोरोना के मरीजों की संख्या बढ़ी है। शिकोहाबाद के शंभू नगर में कोरोना मरीज आए हैं। सीएमओ डा. दिनेश प्रेमी ने बताया कि 18 कोरोना मरीज मिले हैं। हालांकि लोग लापरवाही न बरतें। पूरी तरह सावधानी बरतें।
वैक्सीन न होने पर लौटाए गए किशोर
मेडिकल कॉलेज में टीकाकरण केंद्र पर सोमवार को सुबह वैक्सीन का अभाव रहा। वैक्सीन नहीं आई तो स्वास्थ्यकर्मियों ने किशोरों को वैक्सीन न होने की बात कहकर वापस कर दिया। स्वास्थ्यकर्मियों ने इसकी जानकारी सीएमओ कार्यालय में दी। उन्होंने तत्काल वैक्सीन भेजी। करीब तीन घंटे के बाद किशोरों के टीकाकरण शुरू हो सका।
विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज स्थित वैक्सीनेशन केंद्र के स्वास्थ्य कर्मी ने बताया कि सुबह लगभग आठ बजे जब वैक्सीनेशन का कार्य शुरू हुआ तो किशोरों को लगाई जाने वाली वैक्सीन नहीं थी। स्थिति की जानकारी 15 वर्ष से लेकर 17 वर्ष तक के किशोरों को हुई तो वह निराश होकर वापस लौट गए। मेडिकल कॉलेज के स्टाफ ने इसकी सूचना तत्काल नोडल अधिकारी डॉक्टर एके श्रीवास्तव को दे दी। सूचना पाकर स्वास्थ्य विभाग में भी हड़कंप मच गया। उन्होंने आनन-फानन में वैक्सीन को मेडिकल कॉलेज भेजने की तैयारी शुरू कर दी। लेकिन तब तक किशोरों को तीन घंटे तक वैक्सीन का इंतजार करना पड़ा। डा. एके श्रीवास्तव ने बताया कि हमारे पास पर्याप्त वैक्सीन है। कहीं भी वैक्सीन की कमी नहीं है।