फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Corona Virus In Agra Today Case 57 Covid Positive Reports

आगरा में कोरोना संक्रमण: 90 मरीज हुए ठीक, 57 नए मिले, इतनी रह गई सक्रिय मरीजों की संख्या

Thu, 03 Feb 2022 02:55 PM IST
Abhishek Saxena अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Thu, 03 Feb 2022 02:55 PM IST
सार

आगरा में कोरोना से ठीक होने वाले मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। गुरुवार को आगरा सक्रिय मरीजों की संख्या 573 रह गई।

विज्ञापन
Corona Virus In Agra Today Case 57 Covid Positive Reports
कोरोना वायरस: आगरा में कोरोना का सैंपल लेता कर्मचारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में पिछले दो दिनों में कोरोना संक्रमण घटा है। जिला प्रशासन की रिपोर्ट के आधार पर दो दिनों में सैंपल टेस्ट बढ़े हैं और मरीज कम मिले हैं। गुरुवार को आई रिपोर्ट में 57 नए मरीज मिले हैं। जिला प्रशासन की रिपोर्ट के मुताबिक आगरा में पिछले 24 घंटे में 6102 सैंपल टेस्ट किए गए। जिसमें 57 नए कोरोना के मरीज पाए गए हैं। पिछले 24 घंटे में 90 लोग स्वस्थ हुए हैं। आगरा में सक्रिय मरीजों की संख्या अब 573 रह गई है। आगरा में कुल संक्रमितों की संख्या 35524 है। वहीं अब तक 34496 लोग ठीक हो चुके हैं। आगरा में कोरोना संक्रमण से मरने वालों की संख्या अब 463 है। जिला प्रशासन का कहना है कि लोग मास्क पहनकर निकलें और कोरोना गाइड लाइन का पालन करें।

विज्ञापन

आगरा में टीकाकरण की स्थिति
आगरा में टीकाकरण अभियान तेज हो रहा है। कोरोना की पहली वैक्सीन लेने वालों की संख्या 35 लाख पार कर गई है। वहीं 21 लाख से अधिक लोग दूसरी डोज लगवा चुके हैं। आगरा में अब तक करीब 2 लाख से अधिक किशोर टीका लगवा चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed