फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Corona Virus In Agra Sampling In Unlock Found Infected Patient

राहतः अनलॉक में सैंपलिंग बढ़ी लेकिन मरीजों की संख्या में नहीं हुआ इजाफा, जानिये कितने मिले संक्रमित

Fri, 31 Jul 2020 08:04 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Fri, 31 Jul 2020 08:04 PM IST
सार

लॉकडाउन में दो मार्च से 31 मई तक 30% सैंपलिंग में 899 मरीज मिले थे

विज्ञापन
Corona Virus In Agra Sampling In Unlock Found Infected Patient
लोगों की स्वास्थ्य जांच करती टीम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अनलॉक में दोगुने से ज्यादा सैंपलिंग बढ़ी, लेकिन मरीजों की संख्या में इजाफा नहीं हुआ है। कुल सैंपलिंग का 69.86% अनलॉक में 1 जून से 28 जुलाई तक की गई, इसमें 802 नए मरीज मिले हैं। जबकि लॉकडाउन में दो मार्च से 31 मई तक 30.14% सैंपलिंग हुई, इसमें 899 मरीज मिले थे।
विज्ञापन


ताजनगरी में संक्रमितों का आंकड़ा 1700 पार हो गया है। 28 जुलाई तक 44823 लोगों के सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं। अनलॉक-1 में बाजार खुलने के बाद ज्यादा सैंपलिंग हो रही है। जून और जुलाई में 31317 सैंपल टेस्ट हुए हैं। जबकि लॉकडाउन में यह आंकड़ा 13506 था।
विज्ञापन


चिंताजनक: मृतकों की संख्या में दोगुने से ज्यादा का इजाफा
लॉकडाउन में दो मार्च से 31 मई तक 42 संक्रमितों की मौत हुई थी। जो अब बढ़कर 98 हो गई है। अनलॉक में 1 जून से 28 जुलाई तक 56 संक्रमितों की और मौत हो चुकी है। इसके अलावा अनलॉक में 586 मरीज डिस्चार्ज हुए हैं। लॉकडाउन अवधि में 31 मई तक 795 मरीज डिस्चार्ज हुए थे। मंगलवार तक ठीक होने वालों की संख्या 1381 हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अन्य जिलों से आगरा के हालात बेहतर
सैंपलिंग बढ़ाई है। नए केस मिलने से कोई फर्क नहीं। अन्य जिलों से आगरा में हालात बेहतर हैं। 11 श्रेणियों में सैंपलिंग कराई जा रही है। -प्रभु एन सिंह, डीएम
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed