{"_id":"5ffbbd63348be73cf675c9f8","slug":"corona-virus-in-agra-corona-virus-case-increase-in-rural-areas-found-44-patiens-in-eight-days","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कोरोना: देहातों में फिर बढ़ा संक्रमण, आठ दिन में मिले 44 मरीज, पांच कॉलोनियों में हुआ कम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना: देहातों में फिर बढ़ा संक्रमण, आठ दिन में मिले 44 मरीज, पांच कॉलोनियों में हुआ कम
Mon, 11 Jan 2021 08:22 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Mon, 11 Jan 2021 08:22 AM IST
विज्ञापन
स्वास्थ्य की जांच करती टीम ( फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देहात में फिर से कोरोना के मरीज मिलने लगे हैं। जनवरी के आठ दिन में 93 में से 44 मरीज देहात के हैं। शहर की पांच हॉटस्पॉट कॉलोनियों में संक्रमण की दर में कमी आई है। दिसंबर में देहात में सात से दस दिन में तीन से पांच मरीज ही मिल रहे थे।
इस माह इनकी दर बढ़ गई है, लगभग रोजाना देहात में संक्रमित मरीज मिल रहे हैं। जनवरी के पहले आठ दिनों में कोरोना के 93 मरीज मिले हैं। इसमें से 44 मरीज देहात के हैं। इनमें सबसे ज्यादा 16 मरीज अछनेरा ब्लॉक के हैं। इसके अलावा बाह, पिनाहट, फतेहपुर सीकरी, खंदौली, शमसाबाद, बरौली अहीर और एत्मादपुर में भी मरीज मिले हैं।
कोरोना के दस माहः हौसलों से आगरा ने जीती वायरस से जंग, 103 साल की संक्रमित बुजुर्ग ने भी दी 'मात'
विज्ञापन
पांच कॉलोनियों में संक्रमण की दर हुई कम
दयालबाग, कमला नगर, आवास विकास कॉलोनी, खंदारी और शाहगंज में रोजाना संक्रमित मिल रहे थे। इस महीने में राहत की बात है कि इनमें से अब तीन से पांच दिन में दो-तीन मरीज ही मिल रहे हैं। जबकि पहला मरीज मिलने के बाद 10 महीने में लगभग रोजाना इनमें संक्रमण के मामले पाए गए।

देहात में जांच कराने वालों की संख्या बढ़ी: सीएमओ
सीएमओ डॉ. आरसी पांडेय ने बताया कि सीएचसी पर इलाज कराने आने वालों की जांच भी बढ़ी है, इसमें संक्रमितों की संख्या बढ़ गई है। अभी कोरोना का खतरा खत्म नहीं हुआ है, लोग पूरी तरह से सावधानी बरतें।
मास्क और सामाजिक दूरी का ध्यान रखें: डॉ. राजीव
आईएमए के निर्वाचित अध्यक्ष डॉ. राजीव उपाध्याय ने बताया कि शहर के मुकाबले देहात में मास्क के प्रति जागरूकता में कमी है। ऐसे में कस्बों में खरीदारी के वक्त लापरवाही से देहात में संक्रमण के मरीज फिर बढ़ गए हैं। मास्क व सामाजिक दूरी का ध्यान अवश्य रखें।

तिथि जनवरी-2021 दिसंबर-2020
एक 05 03
दो- 06 02
तीन- 06 02
चार- 04 02
पांच- 08 03
छह- 05 01
सात: 04 02
आठ 06 04
एक 05 03
दो- 06 02
तीन- 06 02
चार- 04 02
पांच- 08 03
छह- 05 01
सात: 04 02
आठ 06 04