फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Corona Virus In Agra 8671 Doses Of Vaccine Destroyed In Agra Due To Less People Vaccination

आगरा: टीकाकरण के लिए कम पहुंचे लोग, बरबाद हुईं वैक्सीन की 8671 डोज

Thu, 01 Apr 2021 12:39 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Thu, 01 Apr 2021 12:39 PM IST
सार

  • 1,18,759 लोगों के टीका लगाने के लिए खोलीं 12,743 वाइल
  • बची हुई डोज को करना पड़ा नष्ट

विज्ञापन
Corona Virus In Agra 8671 Doses Of Vaccine Destroyed In Agra Due To Less People Vaccination
आगरा में कोरोना वैक्सीन लगातीं स्वास्थ्यकर्मी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दुनियाभर के देश भारतीय वैक्सीन के लिए तरस रहे हैं, वहीं ताजनगरी में टीकाकरण के लिए लोगों में जागरूकता की कमी है। बूथों पर तय लोगों के टीकाकरण कराने न आने से वैक्सीन की 8671 डोज बरबाद हो गईं। इससे सरकार का 21.67 लाख रुपये का नुकसान हुआ और आगरा में टीकाकरण की दर भी पिछड़ गई।
विज्ञापन


जिला टीकाकरण प्रभारी डॉ. संजीव वर्मन ने बताया कि ताजनगरी में 16 जनवरी से टीकाकरण शुरू हुआ। 30 मार्च तक 1,18,759 लोगों को टीका लग चुका है। इनके लिए 12,743 वाइल खोलनी पड़ी, जिसमेें 1,27,430 डोज निकली। इसके सापेक्ष में बूथों पर 1,18,759 लोग ही वैक्सीन लगवाने के लिए आए। इससे 8,671 लोगों की डोज बच गई और इनका इस्तेमाल नहीं हो सका। मजबूरी में इनको नष्ट कराना पड़ा। 
विज्ञापन

सामूहिक दुष्कर्म के बाद किशोरी की हत्या: पुलिस ने लगाई चार्जशीट, सजा दिलाएंगे मौके पर मिले ये साक्ष्य
विज्ञापन
विज्ञापन

लोग आते तो बचते 21,67,750 रुपये 

बचे हुए लोग भी टीका कराने आते तो टीकाकरण की दर बढ़ती और सरकार का 21.67 लाख रुपये भी बचते। दरअसल, निजी अस्पताल में टीकाकरण कराने के लिए 250 रुपये शुल्क देना पड़ रहा है। ऐसे में 8671 डोज की कीमत 21,67,750 रुपये होती है। आगे के टीकाकरण दिवस में वैक्सीन बरबाद न हो इसके लिए स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी लोगों से अपनी बारी आने पर टीका करवाने की अपील कर रहे हैं। 
 

खुलने पर चार घंटे बाद खराब हो जाती है वैक्सीन
जिला टीकाकरण प्रभारी डॉ. संजीव वर्मन ने बताया कि वाइल खुलने के बाद चार घंटे तक ही इसे इस्तेमाल कर सकते हैं। टीकाकरण में 10 फीसदी डोज बरबाद हो जाती हैं। लोगों से अपील है कि संक्रमण से यह वैक्सीन ही बचाएगी। बूथों पर अपने बुजुर्ग और 45 साल से अधिक उम्र के लोग जाएं और टीका लगवाएं। 

गंभीरता को समझें, टीका जरूर लगवाएं
सीएमओ डॉ. आरसी पांडेय ने कहा कि अंतिम घंटों में टीकाकरण कराने कम लोग आने पर वाइल में बची वैक्सीन का इस्तेमाल नहीं कर पाए। टीकाकरण के शुरूआत में ज्यादा वेस्टेज हुई, लेकिन अब लोग बूथों पर टीकाकरण कराने आ रहे हैं। वेस्टेज होने की दर भी कम हुई है। कोरोना की दूसरी लहर भी आ चुकी है, वैक्सीन भी है, लोगों से अपील है कि अपनी बारी आने पर वैक्सीन जरूर लगवाएं। 

कोविशील्ड
111840 लोगों को लगी वैक्सीन
11981 वाइल खोलीं टीकाकरण के लिए 
7970 डोज हुईं बरबाद

कोवासिक्सन
6919 लोगों को लगी वैक्सीन 
762 वाइल खोलीं टीकाकरण के लिए 
701 डोज हुईं बरबाद

42727 स्वास्थ्य कर्मचारी और फ्रंटलाइन कर्मचारी थे पंजीकृत
36318 ने लगवाई वैक्सीन
6409 डोज हुईं बरबाद
बुजुर्गों के टीकाकरण में 2262 डोज हुईं बरबाद 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed