फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Corona Virus In Agra: 67 Covid Patients Found Today 9 April In Agra

आगरा में कोरोना वायरस: 67 नए कोरोना पॉजिटिव मिले, दीवानी में तीन न्यायिक अधिकारी सहित छह संक्रमित

Sat, 10 Apr 2021 12:08 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Sat, 10 Apr 2021 12:08 AM IST
सार

  • कोरोना संक्रमण के 67 नए मामले सामने आए
  • आगरा में एक्टिव केसों की संख्या 537
  • कुल कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 11251
  • ठीक हुए कोरोना मरीजों की संख्या 10534
  • शहर में अब तक 652524 लोगों के सैम्पल लिए 

विज्ञापन
Corona Virus In Agra: 67 Covid Patients Found Today 9 April In Agra
आगरा में कोरोना वायरस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में सक्रिय मरीजों का आंकड़ा 537 पहुंच गया है। शुक्रवार को 67 नए मरीज और मिलने से कुल संक्रमितों की संख्या 11,251 हो गई है। जनपद में 180 मरीजों की मौत हो चुकी है। वहीं मरीजों के ठीक होने की दर भी घटकर 93.63 फीसद रह गई है। पिछले दस दिन में इसमें 5 फीसद की कमी आई है।
विज्ञापन

दीवानी 24 घंटे के लिए बंद
आगरा दीवानी में तीन न्यायिक अधिकारी और तीन कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। सीएमओ से रिपोर्ट मिलने के बाद दीवानी को 24 घंटे के लिए बंद कर दिया गया है। इस दौरान दीवानी परिसर में सैनिटाइजेशन का कार्य किया जाएगा। अधिकारी और कर्मचारियों के संपर्क में आए कर्मचारियों व न्यायिक अधिकारियों का कोरोना टेस्ट कराने के लिए कहा गया है। संक्रमित न्यायिक अधिकारी और कर्मचारी एकांतवास में रहेंगे।
विज्ञापन


15 जूनियर डॉक्टर हो गए संक्रमित
अप्रैल माह में ही अब तक 15 जूनियर डॉक्टर और एक वरिष्ठ चिकित्सक और दो वार्ड ब्वाय शामिल हैं। पांच विभागीय बाबू और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी हैं। इनमें से सात लोग ठीक हो चुके हैं। बाकी स्वास्थ्यकर्मी होम आइसोलेशन में रहकर इलाज करा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


18 बेड बढ़ाने की योजना
इमरजेंसी में मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए 18 बेड और बढ़ाने की तैैयारी चल रही है। भर्ती होने वाले मरीजों को परेशानी न हो, इसके लिए वार्ड में शिफ्ट करने के निर्देश दिए हैं। - संजय काला, प्राचार्य, एसएन मेडिकल कॉलेज

विश्वविद्यालय की महिला कर्मी कोरोना संक्रमित
डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय की एक महिला कर्मी कोरोना संक्रमित हो गई है। तीन कर्मचारी बीमार चल रहे हैं। बुखार आने पर उन्हें छुट्टी दे दी गई है। बता दें कि कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर में कुलपति प्रो. अशोक कुमार मित्तल संक्रमित हो गए। इसके बाद खंदारी परिसर स्थित कैंटीन में तैनात संविदा कर्मी कोरोना संक्रमित हो गया। बृहस्पतिवार को पालीवाल पार्क परिसर में तैनात महिला कर्मी की रिपोर्ट पॉजिटिव आ गई। विश्वविद्यालय के जनसंपर्क अधिकारी प्रो. प्रदीप श्रीधर का कहना है कि स्टाफ की फिर से जांच कराई जाएगी। टीकाकरण का भी शिविर लगवाया जाएगा। ब्यूरो

ये बने नए कंटेनमेंट जोन
आवास विकास कॉलोनी सेक्टर तीन-सात, बल्केश्वर, डिफेंस इस्टेट, गोविंद वाटिका शाहगंज, काजीपाड़ा, कालिंदी विहार, कटघर लोहामंडी, कमला नगर, कटरा काछियान, कृष्णा कॉलोनी सिकंदरा, लोको रेलवे कॉलोनी, मान विहार शहीद नगर, नगला बुद्धा, नई आबादी नगला अजीता, न्यू आदर्श नगर कमला नगर, नार्थ ईदगाह कॉलोनी, ऑफिसर कॉलोनी चर्च रोड, गोपालपुरा, पीवी कॉलोनी, पश्चिमपुरी सिकंदरा, पीपलमंडी, पुष्पकुंज एक्सटेंशन, राजपुर चुंगी, सदर बाजार, संत नगर दयालबाग, शंकरपुरी अलबतिया रोड, शाहगंज, शक्ति नगर कॉलोनी, सिकंदरा, सुल्तानपुरा, टीला अजमेरी खां, विद्युत नगर दयालबाग, विमल विहार सिंकदरा, पोखर, गोकुल नगर कुबेरपुर, खेरिया पिनाहट, किरौली, नगला प्रताप बमरौली, शमसाबाद।

एक अप्रैल से मिले मरीजों की संख्या
एक अप्रैल- 15
दो अप्रैल- 49
तीन अप्रैल- 68
चार अप्रैल- 58
पांच अप्रैल- 72
छह अप्रैल- 82
सात अप्रैल- 73
आठ अप्रैल- 43  
नौ अप्रैल- 67 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed