{"_id":"609b61b08ebc3e137f11ae98","slug":"corona-virus-in-agra-37-person-died-due-to-infection-2952-found-positive","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कोरोना का प्रकोप: 11 दिन में 37 ने तोड़ा दम, 2952 नए मरीज मिले, गांव में हालात खराब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना का प्रकोप: 11 दिन में 37 ने तोड़ा दम, 2952 नए मरीज मिले, गांव में हालात खराब
Wed, 12 May 2021 10:33 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Wed, 12 May 2021 10:33 AM IST
सार
1 से 11 मई तक 37 मरीजों की मौत हो चुकी है। 11 दिनों में 2952 मरीज मिले हैं। जबकि 2416 मरीज ठीक हुए हैं। 1 मई को मृतक संख्या 269 थी जो मंगलवार को 306 हो गई। तब कुल संक्रमित 21102 थे जो अब 24054 हो गए हैं।
विज्ञापन
आगरा में कोरोना वायरस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा में कोरोना संक्रमण की रफ्तार मई में बरकरार है। मंगलवार को 24 घंटे में तीन मरीजों की जान चली गई। 252 नए मरीज मिले हैं। संक्रमित मृतक संख्या 306 है। कुल मरीजों का आंकड़ा 24 हजार पार कर गया है।
विज्ञापन
1 से 11 मई तक 37 मरीजों की मौत हो चुकी है। 11 दिनों में 2952 मरीज मिले हैं। जबकि 2416 मरीज ठीक हुए हैं। 1 मई को मृतक संख्या 269 थी जो मंगलवार को 306 हो गई। तब कुल संक्रमित 21102 थे जो अब 24054 हो गए हैं। 1 मई को एक्टिव केस 4377 थे जिनकी संख्या घटकर 1961 बची है। मंगलवार को 4578 लोगों की जांच में 252 नए मरीज मिले हैं। 227 नए सहित कुल 21787 मरीज ठीक हो चुके हैं। जिलाधिकारी प्रभु एन सिंह ने बताया कि जिन रोगियों की मृत्यु हुई है उन्हें पुरानी बीमारियां थीं। पॉजिटिव होने के बाद उन्हें सांस लेने में दिक्कत होने पर उपचार के लिए भर्ती किया गया। उपचार के दौरान उन्हें बचाया नहीं जा सका।
विज्ञापन
7.92 लाख लोगों की हो चुकी जांच
ताजनगरी में 7,92590 लोगों की मंगलवार तक कोरोना जांच हो चुकी हैं। जिनमें कुल 24054 मरीज मिले हैं। कुल संक्रमण दर 3.03 प्रतिशत है। मरीजों के स्वस्थ होने की दर 90.58 प्रतिशत हो गई है।
विज्ञापन
चुनाव के बाद के हालात बता रहे हैं कि गांव-गांव संक्रमण का प्रकोप फैल रहा है। वायरल बुखार जानलेवा हो गया है। सोमवार को स्वास्थ्य विभाग टीम बमरौली कटारा गई। करीब 45 लोगों में दो पॉजिटिव मिले। कुंडौल में जांचें नहीं हुई। मंगलवार से दोनों गांव में फिर जांचें शुरू हो गई हैं।
कुंडौल के पूर्व प्रधान नीरू का कहना है कि लोकेंद्र, लाला, महेंद्र सिंह, रमेश चंद, विनोद, बृजपाल, अजय, माया देवी, विजेंद्र सिंह, सरदार सिंह, सूखा, ज्ञान देवी, रमेश चंद, चरणदास, गौरव समेत 100 से अधिक लोग बुखार से तप रहे हैं। उन्होंने कहा इस संबंध में डीएम से वार्ता हुई। तब सोमवार को स्वास्थ्य टीम को दोनों गांवों में भेजा गया है। दोनों गांव में सैनिटाइजेशन शुरू कराया गया है।
छोटे-बड़े 25 लोगों की मौत
कुंडौल में बड़े और छोटे समेत 25 लोगों की मौत हो चुकी है। कई घरों में बीमार इलाज के लिए भटकने को मजबूर हैं। ज्यादातर मरीज जुकाम, बुखार, खांसी के हैं। वहीं बमरौली कटारा के पूर्व प्रधान जयकिशन कटारा का कहना है कि गांव में अब तक 30 की मौत हो चुकी है। चार कोरोना मरीज हैं। बरौली अहीर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अधीक्षक डॉ. अजय विक्रम सिंह का कहना है कि धमौटा, कच्छपुरा, महुआखेड़ा में स्वास्थ्य टीम मरीजों की जांच कर चुकी हैं।
अधिकतर बुजुर्गों की गई है जान
कुंडौल व बमरौली कटारा में पिछले 15 दिनों में 25 मरीजों की मौतों की सूचना ग्रामीणों से मिली है। अधिकतर बुजुर्ग लोगों की जान गई है। दोनों गांव में सैनिटाइजेशन कराया है। दवाइयां वितरण की गई हैं। - तुलिका श्रीवास्तव, खंड विकास अधिकारी, बरौली अहीर
आगरा: सुबह 10 से दोपहर एक बजे तक खुलेंगी शराब की दुकानें, कोविड प्रोटोकॉल का पालन जरूरी