फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Corona virus In Agra: 197 Corona Virus Positive Case In Agra At 13 April

आगरा में कोरोना वायरस: टूट गया 14 महीनों का रिकॉर्ड, पहली बार मिले इतने मरीज

Wed, 14 Apr 2021 12:04 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Wed, 14 Apr 2021 12:04 AM IST
सार

आगरा में मंगलवार को 197 मरीज मिले हैं, सक्रिय मरीजों की संख्या बढ़कर 909 हुई है। जनपद में 666621 सैंपल टेस्ट हो चुके हैं।

विज्ञापन
Corona virus In Agra: 197 Corona Virus Positive Case In Agra At 13 April
कोरोना वायरस की जांच कराते लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोरोना की दूसरी लहर घातक होती जा रही है। संक्रमण की रफ्तार तेजी से बढ़ रही है। 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 197 नए मामले सामने आए हैं। हर सात मिनट में कोरोना का एक मामला मिला। जिले में सक्रिय मामले अब  909 हो गए हैं। 

विज्ञापन


आईजी कार्यालय के तीन कर्मियों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। वहीं, दयालबाग निवासी बुजुर्ग दंपती, धांधुपुरा निवासी एक ही परिवार के दो सदस्य, सीएचसी अकोला में भर्ती मरीज, कमला नगर निवासी दंपती, काबेरी कौस्तुब सिकंदरा निवासी एक ही परिवार के दो सदस्य, नॉर्थ विजय नगर कालोनी निवासी दंपती, सैनिक विहार निवासी महिला और उनकी 11 साल की बेटी की कोरोना की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। कोरोना संक्रमितों की संख्या अब 11799 हो गई है। मंगलवार को 38 मरीज ठीक हुए। अभी तक कुल 10708 कोरोना मरीज ठीक हो चुके हैं।
विज्ञापन

 
137 कालोनियों से मिले कोरोना संक्रमित
मंगलवार को 137 कॉलोनियों में कोरोना संक्रमित मिले। इसमें आजाद नगर, अलका पुरी प्रतापनगर, अर्जुन नगर खेरिया मोड़, अवधपुरी, आवास विकास कॉलोनी,  बाग फरजाना, बाग मुजफ्फर खां, भाग्य ज्योति एन्क्लेव, भावना एस्टेट सिकंदरा, बोदला, ब्रज द्वारिका कॉलोनी, बुलंद सिटी फतेहाबाद रोड, दयालबाग, डिफेंस कॉलोनी, धांधुपुरा, धूलियागंज, दुर्गा नगर राजपुर चुंगी, एत्मादृदौला, गेंदालाल कॉलोनी शाहगंज आदि क्षेत्रों में संक्रमित मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन



ये भी पढ़ें- चैत्र नवरात्र: कैला देवी मंदिर में कोरोना गाइड लाइन के तहत प्रवेश, मास्क लगाकर पूजा, मां से मांगी मन्नत

आगरा में कोरोना: युवाओं के लिए घातक साबित हो रहा नया स्ट्रेन, बच्चे भी आ रहे चपेट में

रेलवे के 12 अधिकारी-कर्मचारी संक्रमित
आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर मंगलवार को यात्रियों व रेल कर्मियों के औचक एंटीजन टेस्ट किए गए। 100 लोगों की जांच में 29 संक्रमित मिले हैं। इनमें 12 रेलवे कर्मी शामिल हैं। पिछले साल भी कैंट रेलवे स्टेशन पर कई अधिकारी व कर्मचारी संक्रमित हो चुके हैं।

एसएन में 15 चिकित्सक संक्रमित
एसएन मेडिकल कॉलेज प्राचार्य डॉ. संजय काला ने बताया कि 15 चिकित्सक संक्रमित हुए हैं। जिनमें स्त्री रोग विभाग की डॉ. रिचा सिंह, रचना अग्रवाल समेत मेडिसिन व अन्य विभागों के रेजीडेंट शामिल हैं।

केंद्रीय हिंदी संस्थान के दो शिक्षक व दो कर्मी कोरोना संक्रमित 
केंद्रीय हिंदी संस्थान के दो शिक्षक और दो कर्मचारी संक्रमित हो गए हैं। सभी होम आइसोलेशन में हैं। संस्थान का शेष स्टाफ आशंकित है। कुलसचिव डॉ. चंद्रकांत त्रिपाठी ने बताया कि संक्रमित स्टाफ होम आइसोलेशन में है। बुधवार और बृहस्पतिवार को संस्थान में अवकाश है। शुक्रवार को संस्थान खुलने पर एक दिन में 50 फीसदी स्टाफ को ही बुलाने पर विचार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed