फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Corona Virus In Agra: 18 Corona Virus Positive Patients Found In Agra City

आगरा में कोरोना: घट रही सक्रिय मरीजों की संख्या, 18 नए संक्रमित मिले

Thu, 07 Jan 2021 07:58 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला,आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Thu, 07 Jan 2021 07:58 AM IST
विज्ञापन
Corona Virus In Agra: 18 Corona Virus Positive Patients Found In Agra City
कोरोना वायरसः सैंपल लेते कर्मचारी - फोटो : अमर उजाला
जनवरी के महीने में कोरोना संक्रमण की दर में कमी आ रही है। आगरा में बुधवार को कोरोना वायरस के 18 मरीज मिले हैं। इससे पहले मंगलवार को सात मरीज मिले थे। वहीं सोमवार को नौ मामले मिले। जिले में कुल संक्रमितों का आंकड़ा 10,320 पर पहुंच गया है। इनमें 97 फीसदी मरीज ठीक हो चुके हैं। 
विज्ञापन



प्रशासन की रिपोर्ट के अनुसार जिले में बुधवार तक 4,44,570 लोगों की कोरोना जांच हो चुकी है। इनमें 10,320 मरीज संक्रमित मिले। अब तक 10,016 मरीज ठीक हो चुके हैं। जनपद में 170 मरीजों की कोरोना संक्रमण से मौत हो चुकी है। जिले में कोरोना से संक्रमित सक्रिय मरीजों की संख्या घटकर 134 रह गई है।
विज्ञापन

 
गौरतलब है कि आगरा में तीन मार्च 2020 को पहली बार कोरोना वायरस के पांच मरीज मिले थे। इस महीने में 12 संक्रमित मरीज मिले। अप्रैल से संक्रमण की दर लगातार बढ़ती गई। सितंबर में संक्रमण चरम पर था। दिसंबर में संक्रमण की दर लगातार कम होती गई। जनवरी 2021 में और कमी आई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कैंसर से जूझते पिता का हौसला बनीं बेटियां, संभाला व्यापार और परिवार, भाई की परवरिश का उठाया जिम्मा

13594 लोगों की हुई स्क्रीनिंग
मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग की 46 टीमों ने अछनेरा, ट्रांस यमुना कॉलोनी, बल्केश्वर, कमला नगर और आवास विकास कॉलोनी के 3,344 घरों के 13,594 लोगों की थर्मल स्क्रीनिंग और बुखार-खांसी के बारे में पूछा। इसमें छह संदिग्ध मिले। इनका जांच के लिए नमूना लिया गया है। आगरा प्रशासन ने जनता से अपील की है कि सरकार की गाइड लाइन का पालन करें। मास्क लगाकर घर से निकलें और उचित शारीरिक दूरी का पालन करें।

साइबर अपराध: पूर्व विधायक के नाम से बनाई फर्जी फेसबुक आईडी, परिचितों से मदद को मांगे रुपये

अपने शहर की खबरों से अपडेट रहने के लिए पढ़ते रहिए amarujala.com । अमर उजाला आगरा के फेसबुक पेज को लाइक और फॉलो करने के लिए यहां क्लिक कर सकते हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed