फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Corona Virus In Agra: 179 Death Due To Covid-19 And 58 Corona Virus Positive Case Found In Agra On Sunday

आगरा में कोरोना: 179वीं मौत के साथ मिले 58 नए मरीज मिले, मुरलीबाग में एक ही परिवार के पांच लोग संक्रमित

Mon, 05 Apr 2021 12:04 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Mon, 05 Apr 2021 12:04 AM IST
सार

  • 58 नए मरीज मिले हैं
  • संक्रमित मरीजों की संख्या 10,914
  • अब तक 63,6626 लोगों के सैंपल टेस्ट 

विज्ञापन
Corona Virus In Agra: 179 Death Due To Covid-19 And 58 Corona Virus Positive Case Found In Agra On Sunday
एसएन मेडिकल कॉलेज का कोविड वार्ड - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में कोरोना वायरस के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। रविवार को कोरोना वायरस संक्रमण से एक और मरीज की मौत हो गई। वहीं 58 नए मरीज मिले हैं। आगरा में कुल कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 10,914 हो गई है। वहीं सक्रिय केसों की संख्या बढ़कर 268 पहुंच गई है। ताजनगरी में ठीक हुए कोरोना मरीजों की संख्या 10467 है। शहर में अब तक 63,6626 लोगों के सैंपल टेस्ट हो चुके हैं। ठीक होने वाले लोगों की संख्या का प्रतिशत 95.90 है। आगरा प्रशासन की अपील है कि सरकार की गाइड लाइन का पालन करें, मास्क लगाकर घर से निकलें, साथ ही उचित दूरी का भी ध्यान रखें।
विज्ञापन


रविवार को आगरा में शिवाजी नगर निवासी 47 वर्षीय रोगी की संक्रमित होने के बाद मृत्यु हो गई। जनपद में ये 179वीं मौत है। 58 नए मरीज और मिलने से सक्रिय मरीजों का आंकड़ा 268 पहुंचा है। आगरा में इससे पहले शनिवार को कोरोना वायरस के 68 मरीज मिले थे। जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग ने अलर्ट जारी किया है। 
विज्ञापन


आगरा में कोरोना: दक्षिण अफ्रीकी और अज्ञात स्ट्रेन का खतरा, जिला प्रशासन ने जारी किया अलर्ट
विज्ञापन
विज्ञापन


मुरलीबाग में एक ही परिवार के पांच लोग संक्रमित
आगरा के मुरलीबाग (दयालबाग) में एक ही परिवार के पांच सदस्य संक्रमित हो गए हैं। इसके पड़ोसी भी संक्रमण की चपेट में आ गए हैं। सुलहकुल नगर शाहगंज में एक ही परिवार के तीन, पुष्पकुंज एक्सटेंशन, राधा नगर सिविल कोर्ट कंपाउंड में एक ही परिवार के दो-दो और जनप्रतिनिधि की निर्माण कार्य से जुड़ी निजी कंपनी के दो कर्मचारी भी संक्रमित पाए गए। तेहरा में एक चार साल की बच्ची भी पॉजिटिव मिली है।


 

बाजार-सार्वजनिक स्थानों पर जाने से बचें बुजुर्ग
जिलाधिकारी प्रभु एन सिंह ने बुजुर्गों को बाजार-सार्वजनिक स्थानों पर जाने से बचने के लिए कहा है। उन्होंने 45 साल से अधिक उम्र के दुकानदार, फड़ विक्रेता, स्टॉल चलाने वाले, व्यापारी, होटल-रेस्टोरेंट संचालकों से कोरोना टीका लगवाने की अपील की है।

 

टीके लगवाने के बाद जूनियर डॉक्टर संक्रमित
एसएन मेडिकल कॉलेज के 27 साल के जूनियर डॉक्टर टीका लगवाने के बाद संक्रमित हो गए हैं। इन्होंने दो सप्ताह पहले टीके की दूसरी डोज लगवाई थी। इसके अलावा कोरोना वायरस की चपेट में पांच बच्चे भी आए हैं। इनकी उम्र छह से 11 साल तक की है। संक्रमितों में 23 महिलाएं शामिल हैं। दौनेरिया राज अपार्टमेंट संजय प्लेस और अदनबाग में एक ही परिवार के तीन-तीन सदस्य संक्रमित मिले हैं। कचहरी घाट, मोती कटरा, मेहर बाग दयालबाग में एक ही परिवार के दो-दो संक्रमित पाए गए हैं। 60 साल से अधिक उम्र के छह बुजुर्गों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed