{"_id":"5e735a4b8ebc3e76d36addbb","slug":"corona-virus-health-department-team-surveillance-seven-people","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना वायरसः दुबई से लौटे सात लोगों की निगरानी, मलयेशिया से आया युवक भी आइसोलेशन वार्ड में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना वायरसः दुबई से लौटे सात लोगों की निगरानी, मलयेशिया से आया युवक भी आइसोलेशन वार्ड में
Fri, 20 Mar 2020 12:48 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कासगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कासगंज
Published by: Abhishek Saxena
Updated Fri, 20 Mar 2020 12:48 AM IST
सार
मलयेशिया से लौटे युवक को अभी नहीं किया है आइसोलेशन वार्ड से रिलीव
विज्ञापन
मास्क पहने चिकित्सक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कासगंज जिले में विदेश से लौटकर आने वाले लोगों की संख्या लगातार बढ़ रही है। विभाग ने ऐसे सात और लोगों को अपनी निगरानी में ले लिया है। वहीं, इनके दो परिजनों की भी निगरानी शुरू कर दी गई है। इससे ऐसे लोगों की संख्या भी बढ़कर 14 हो गई है। वहीं, मलयेशिया से लौटे युवक को जिला अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड से रिलीव नहीं किया गया है।
शहर की सूत की मंडी में दुबई से एक दंपती व उसका एक दो साल का बच्चा लौटकर आए हैं। विभाग की टीम ने उनके घर पहुंच कर तीनों लोगों व परिवार के दो अन्य सदस्यों की जांच-पड़ताल की गई। इनमें से किसी में भी संदिग्ध लक्षण नहीं मिले।
इसी तरह शहर के अशोक नगर में एक दंपती व उनके दो बच्चे दुबई से लौटकर आए है। विभाग की टीम ने इनके घर पहुंचकर जांचा। इनमें से किसी में भी किसी को लक्षण नहीं मिले। इन सभी को घर पर रहने की हिदायत दी गई है।
विज्ञापन
मलयेशिया से लौटकर अपनी मौसी के यहां आकर रहने वाला युवक की जांच रिपोर्ट नेगेटिव आने के बाद भी उसे अभी जिला अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड से रिलीव नहीं किया गया है। हालांकि उसकी हालत में सुधार है।