फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Etah UP (Uttar Pradesh) News in Hindi: Coronavirus New Cases in EtahCorona Virus Four Positive Case Found Today

एटाः चार और कोरोना संक्रमित मिलने से 40 हुई कुल संख्या

Thu, 04 Jun 2020 11:02 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा Published by: Abhishek Saxena Updated Thu, 04 Jun 2020 11:02 AM IST
सार

अलीगढ़ के ट्रक चालक सहित तीन अन्य निकले कोरोना के पॉजिटिव 

विज्ञापन
Etah UP (Uttar Pradesh) News in Hindi: Coronavirus New Cases in EtahCorona Virus Four Positive Case Found Today
एटा में कोरोना वायरस (प्रतीकात्मक तस्वीर ) - फोटो : Pixabay

विस्तार

मासूम सहित चार को बुधवार को कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई। इसमें शीतलपुर ब्लाक के गांव जिरसमी निवासी एक व्यक्ति, जैथरा ब्लाक के गांव देवनापुर निवासी मासूम सहित एक युवक और अलीगढ़ निवासी ट्रक चालक शामिल हैं। रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर सभी को बागवाला स्थित कोविड अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


अलीगढ़ के गांव धनीपुर निवासी ट्रक चालक अपने दो साथियों के साथ कानपुर माल उतारने गया था। वहां से वापस आते समय यूनिलीवर फैक्टरी के पास उसकी हालत बिगड़ गई।
विज्ञापन


मथुरा के जिला अस्पताल में होगी कोविड-19 की जांच, बढ़ेगा जांच का दायरा
विज्ञापन
विज्ञापन


जहां मौके पर पहुंची एबुंलेस से तीनों ट्रक चालकों को 25 मई को जेएलएन डिग्री कॉलेज में भर्ती कराया गया। यहां से तीनों को जिला अस्पताल में बने आइसोलेशन वार्ड में भेज दिया गया। 
 

मंगलवार देर रात आई रिपोर्ट में एक चालक को कोरोना की पुष्टि हुई। बुधवार की सुबह तीन बजे उसे बागवाला स्थित कोविड अस्पताल में भेज दिया गया। वहीं सदर तहसील के गांव जिरसमी निवासी एक परिवार बीते सप्ताह मुंबई से वापस आया।

बुधवार को आई रिपोर्ट में युवक कोरोना से संक्रमित निकला। वहीं जैथरा ब्लाक के गांव देवनापुर निवासी परिवार गाजियाबाद से वापस आया। जहां रैपिड रिस्पॉन्स की टीम द्वारा पूरे परिवार को सेंट मेरिस में क्वारंटीन कराया गया था। जहां छह वर्ष के मासूम सहित एक युवक पॉजिटिव आया है। जबकि परिवार की एक महिला पहले ही पॉजिटिव आ चुकी है। सभी को बुधवार की सुबह बागवाला स्थित कोविड अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

ट्रक चालकों ने काटा था हंगामा
अलीगढ़ निवासी तीनों ट्रक चालकों ने यह कहते हुए सैंपल देने से इनकार कर दिया था कि यहां इलाज की सुविधा ठीक नहीं है, उन्हें अलीगढ़ रेफर किया जाए, सीएमओ की सूचना पर पहुंची पुलिस ने उनका सैंपल जांच के लिए भरवाया था। 

जिरसमी में चार हो गए पॉजिटिव 
सदर तहसील के गांव जिरसमी में मुंबई से लौटे परिवार के तीन सदस्य पहले ही कोरोना पॉजिटिव निकल चुके है। वहीं एक व्यक्ति के और कोरोना निकलने से गांव के लोगों में भय का माहौल है।
 
मंगलवार की देर रात अलीगढ़ से आई रिपोर्ट में एक मासूम सहित चार को कोरोना की पुष्टि हुई है। सभी को बागवाला स्थित कोविड अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉ. अजय अग्रवाल, सीएमओ 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed