फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Corona Virus Agra Today 260 Covid Cases Records In Agra City Up News

कोरोना का बढ़ता प्रकोप: फिर मिले 260 कोरोना पॉजिटिव, आगरा में 1200 के पार हुई सक्रिय मरीजों की संख्या

Mon, 10 Jan 2022 12:54 PM IST
Abhishek Saxena अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Mon, 10 Jan 2022 12:54 PM IST
सार

कोरोना की बढ़ती संख्या अब चिंता का सबब बन रही है। सक्रिय मरीजों की संख्या बारह सौ के पार हो गई है। प्रशासन कुछ पाबंदियां लागू करने के लिए बैठक कर रहा है।

विज्ञापन
Corona Virus Agra Today 260 Covid Cases Records In Agra City Up News
आगरा में कोरोना वायरस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में सोमवार को 260 कोरोना संक्रमण के मरीज मिले हैं। जनवरी महीने में लगातार मरीजों की संख्या बढ़ रही है। सोमवार को इतनी बड़ी संख्या में पॉजिटिव मिलने से सक्रिय मरीजों की संख्या एक हजार पार कर गई। जिला प्रशासन अब कुछ पांबदियां लागू कर सकता है। 
विज्ञापन

ये हैं अब तक के आंकड़े
आगरा में अबतक 27,021 कोरोना मरीजों में से 25,332 मरीज स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हो चुके हैं। वहीं 458 संक्रमितों की मृत्यु हुई है। पिछले 24 घंटे में 4,341 सैंपल के सापेक्ष 260 नए मरीज मिले हैं। 24 घंटे में नौ मरीज स्वस्थ भी हुए हैं। आगरा में सक्रिय मरीजों की संख्या 1,230 पहुंच गई है।
विज्ञापन

पंचायत चुनाव जैसी नहीं चुनौती
अप्रैल 2020 में हुए पंचायत चुनाव के बाद जिले में कोरोना की दूसरी लहर आई थी। ऑक्सीजन से लेकर अस्पतालों में बेड, दवाइयों के लिए हाहाकार मचा था। प्रशासनिक आंकड़ों के अनुसार चुनाव ड्यूटी में गए 50 से अधिक कर्मचारियों की जान चली गई थी। जिलाधिकारी प्रभु एन सिंह ने बताया कि विधानसभा चुनाव में संक्रमण की रोकथाम के लिए व्यापक स्तर पर तैयारियां की जा रही हैं। पंचायत चुनाव जैसी स्थिति इस बार नहीं बनेगी। कार्मिकों के लिए बूस्टर डोज, मास्क, सैनिटाइजर व हेल्प डेस्क आदि सुविधा होंगी।  
विज्ञापन
विज्ञापन

3.83 लाख लोगों ने लगवाया टीका
जिले में 18 साल से अधिक उम्र के 3.83 लाख लोगों ने अभी टीका नहीं लगवाया है। इनमें से करीब 65 फीसदी संख्या ग्रामीण क्षेत्र की है। इनको टीकाकरण कराने के लिए ब्लॉक स्तर पर समिति बनाकर टीके लगवाए जाएंगे। रविवार को 20602 लोगों को टीका लगा है। जिला टीकाकरण प्रभारी डॉ. संजीव बर्मन ने बताया कि जिले में 18 साल से अधिक उम्र के 33.97 लाख को टीका लगना है, इसमें से 30.14 लाख को पहला डोज और 17.34 लाख को टीके का दूसरा डोज लगा है। बाकी के 3.83 लोगों के टीकाकरण के लिए समिति बनाकर उनको जागरूक करते हुए गांव-गांव जाकर टीका लगवाया जाएगा। रविवार को 20602 लोगों का टीकाकरण हुआ है। इसमें से 15 से 18 साल की उम्र के 2469 किशोर-किशोरी हैं। 12101 लोगों को टीके का पहला डोज और 8501 लोगों को टीके का दूसरा डोज लगा है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed