{"_id":"5e764f218ebc3e78ae1fec93","slug":"corona-viriues-screening-mainpuri-mainpuri-news-agr434932230","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना संक्रमण से ग्रसित छह संदिग्ध लोगों की कराई गई स्क्रीनिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना संक्रमण से ग्रसित छह संदिग्ध लोगों की कराई गई स्क्रीनिंग
विज्ञापन
किशनी के एक गांव में कोरोना संदिग्ध की सूचना पर पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम
- फोटो : MAINPURI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी/ बेवर। कोरोना वायरस को लेकर जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग हाईअलर्ट पर है। जिलेभर में स्वास्थ्य विभाग की 15 टीमें भ्रमण कर रही हैं। यह टीमें संदिग्ध लोगों पर नजर रख रही हैं, जिससे उनकी समय पर स्क्रीनिंग करके वायरस को फैलने से रोका जा सके। शनिवार को जिलेभर में छह लोगों की स्क्रीनिंग की गई।
बेवर क्षेत्र में तीन लोगों के विदेश से आने की सूचना पर स्वास्थ्य विभाग की टीम उनके घर पहुंची। इसमें दो लोग अपने घरों पर मिले, जिनकी स्क्रीनिंग करने के बाद सलाह दी गई कि वे अपने घरों में सुरक्षित रहें। एक युवक दुबई से तो दूसरा सऊदी अरब से लौटा है। टीम में प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. मनीष प्रताप सिंह अपने दल के साथ मौजूद रहे। वहीं भोगांव क्षेत्र के एक युवक की भी स्क्रीनिंग की गई है।
करहल में तीन लोगों की हुई स्क्रीनिंग
करहल। कोरोना वायरस से बचाव के लिए प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. शंभू सिंह ने अपनी टीम के साथ क्षेत्र में भ्रमण किया। इस दौरान नोएडा, गाजियाबाद व दिल्ली से आने वाले तीन लोगों की स्क्रीनिंग की। एक में भी प्रारंभिक लक्षण नहीं मिले। इसके बाद भी टीम प्रभारी ने निर्देश दिए हैं कि संबंधित लोग अपने परिजनों से 14 दिन तक दूरी बनाकर रखें। परिजनों को भी संबंधितों से दूरी बनाकर रहने की सलाह दी गई है।
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग की टीमें लगाकर भ्रमण कर रही हैं। जिन पर संदेह हो रहा है उनकी स्क्रीनिंग कराई जा रही है। फिलहाल जिले में कोई भी कोरोना वायरस पॉजिटिव नहीं है। इसके बाद भी सभी लोग सुरक्षा के लिए सावधानी बरतें। शासन और विभाग के निर्देशों का पालन करें।
- डॉ. एके पांडेय, सीएमओ।