फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   corona viriues

बारातियों को सीएमओ ने भेजा कोरोना जांच का आमंत्रण

Mon, 06 Jul 2020 06:18 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jul 2020 06:18 PM IST
विज्ञापन
corona viriues
06एमएनपी-36-सीएमओ कार्यालय में लगाए गए कैलेंडर को देखते सीएमओ डॉ. एके पांडेय - फोटो : MAINPURI
मैनपुरी। पहले बरात का आनंद लिया, अब कोरोना जांच का सामना करना होगा। सीएमओ डॉ. एके पांडेय ने शहर के करहल रोड पर आयोजित होने वाले शादी समारोह में शामिल होने वाले घरातियों और बरातियों को कोरोना जांच कराने के लिए कहा है। सभी को सलाह दी गई है कि वह जिला अस्पताल और भोगांव में परिवार के सभी सदस्यों के साथ उपस्थित होकर जांच कराएं।
विज्ञापन

29 जून को करहल रोड स्थित श्रीजी वाटिका में करहल रोड निवासी युवती की मंडी धर्मदास निवासी युवक साथ शादी हुई थी। मंडी धर्मदास निवासी दूल्हा और उसके दो परिजनों के कोरोना संक्रमित मिलने के बाद सीएमओ ने इस वैवाहिक कार्यक्रम में हिस्सा लेने वाले सभी घरातियों और बरातियों से अपील की है कि वह अपनी और अपने परिवार के सभी सदस्यों की कोरोना जांच अवश्य करा लें। सीएमओ ने बताया कि पुराना महिला जिला अस्पताल और क्वारंटीन हाउस भोगांव पर उनकी निशुल्क जांच की जाएगी।
विज्ञापन

कोरोना बचाव के लिए नया कलेंडर जारी
कोरोना से बचाव के लिए सोमवार को शासन ने एक और जागरूकता कलेंडर जारी कर दिया। इस कलेंडर में सात प्रकार से बचाव की जानकारी दी गई है। सात बातों का विशेष ध्यान रखने की बात कही गई। सोमवार को यह कलेंडर सीएमओ कार्यालय सहित हॉटस्पॉट एरिया में चस्पा किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed