{"_id":"5f03146c8ebc3e430f3f8153","slug":"corona-viriues-mainpuri-news-agr4492340116","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुकानदारों को पुलिस जीप में बिठाने पर कहासुनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुकानदारों को पुलिस जीप में बिठाने पर कहासुनी
विज्ञापन
06एमएनपी-11-सीओ कार्यालय के बाहर प्रदर्शन करते व्यापारी
- फोटो : MAINPURI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। सदर बाजार में खुली दुकानें बंद कराने और दुकानदारों को हिरासत में लिए जाने का मामला गर्मा गया है। पुलिस कार्रवाई पर दुकानदार भड़के हुए हैं। दुकानदारों की इंस्पेक्टर कोतवाली से जमकर कहासुनी हुई। सोमवार को इंस्पेक्टर ने गाइड लाइन का हवाला देकर दुकानें बंद करा दीं। जानकारी होने पर व्यापार मंडल और भाजपा के नेता सीओ सिटी के कार्यालय पहुंचे। यहां सीओ सिटी और एसडीएम की मौजूदगी में दुकानदारों ने अपना पक्ष रखकर दुकानें खोलने के लिए स्पष्ट गाइड लाइन की मांग की।
मंडी धर्मदास में एक ही परिवार के तीन सदस्य कोरोना संक्रमित मिलने के बाद प्रशासन ने हॉटस्पॉट में सोमवार तक के लिए बाजार बंद करा दिया था। सोमवार को सदर बाजार, बजाजा बाजार और लेनगंज में कुछ दुकानदारों ने एक साइड की दुकानें खोल लीं। जानकारी मिलने पर इंस्पेक्टर कोतवाली भानूप्रताप सिंह पुलिस के साथ बाजार में पहुंचे गए। इंस्पेक्टर ने खुली दुकानें बंद कराकर दुकान खोलने वाले तीन दुकानदारों को जीप में बैठा लिया। दुकानदारों को पुलिस जीप में बैठाने पर दुकानदारों की इंस्पेक्टर से जमकर कहासुनी हुई। इंस्पेक्टर ने तीनों दुकानदारों को कोतवाली ले आए। इससे अन्य दुकानदारों में आक्रोश भड़क गया। सीओ कार्यालय के सामने आक्रोशित दुकानदारों ने पुलिस की कार्यशैली के खिलाफ प्रदर्शन किया।
अधिकारियों केे सामने रखा अपना पक्ष
दुकानदारों द्वारा जानकारी देने पर भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप चौहान, पूर्व विधायक अशोक चौहान, सभासद संजीव यादव, व्यापार मंडल के धीरू राठौर, मनोज गुप्ता, राजेश गुप्ता, दिलीप जैन, सब्बन बाबा सीओ सिटी कार्यालय पहुंच गए। एसडीएम सदर रजनीकांत, सीओ सिटी अभय नरायन राय के सामने नेताओं और दुकानदारों ने अपना पक्ष रखा। दुकानदारों ने कहा बाजार में दुकानें खोलने के लिए स्पष्ट गाइड लाइन होनी चाहिए।
विज्ञापन
पूर्व में भेजी गई खबर के साथ लगाएं।
व्यापार मंडल तैयार करे वालंटियर
-डीएम ने की व्यापारियों के साथ बैठक
संवाद न्यूज एजेंसी
मैनपुरी। बाजार खुलने और बंद होने के स्पष्ट निर्देश न होने से भड़के व्यापारियों के साथ डीएम ने भी सीओ कार्यालय में बैठक की। उन्होंने दुकानदारों से सहयोग की अपील करते हुए निर्देशों का पालन करने के लिए कहा। उन्होंने कहा व्यापार मंडल स्वयंसेवी तैयार करे जो दुकानदारों और ग्राहकों को सामाजिक दूरी, मास्क का प्रयोग करने के लिए प्रेरित करके जागरूक करें।
डीएम महेंद्र बहादुर ने कहा कि दुकानदार निर्धारित प्रोटोकॉल का पालन करें। अगले निर्देशों तक पूर्व की तरह एक साइड की ही दुकानें खुलेंगी। बृहस्पतिवार को पूरा बाजार बंद रहेगा। नियम नहीं मानने वाले दुकानदारों के चालान करके जुर्माना वसूला जाएगा। भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप चौहान, पूर्व विधायक अशोक चौहान, आलोक गुप्ता, धीरू राठौर, अमित गुप्ता, केके गुप्ता, नीरज बैजल, एसडीएम सदर रजनीकांत, सीओ सिटी अभय नरायन राय, इंसपेक्टर कोतवाली भानुप्रताप सिंह मौजूद रहे।