फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   corona viriues

प्रसव पीड़िता के कोरोना संक्रमित निकलने पर नर्सिंगहोम सील

Sat, 13 Jun 2020 04:27 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 13 Jun 2020 04:27 PM IST
विज्ञापन
corona viriues
13एमएनपी-02-क्रिश्चियन तिराहे से बाजार जाने वाले रास्ते पर लगे बैरियर - फोटो : MAINPURI
मैनपुरी। शहर के कचहरी रोड स्थित रागिनी नर्सिंग होम में भर्ती एटा निवासी प्रसूता कोरोना संक्रमित निकली है। महिला की रिपोर्ट आने के बाद नर्सिंग होम को सील कर दिया गया है। डॉक्टर और स्टाफ का सैंपल जांच के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा गया है।
विज्ञापन

कचहरी रोड स्थित एक नर्सिंग होम पर तीन दिन पहले एटा निवासी एक महिला का प्रसव कराया गया था। प्रसव के दौरान महिला की कोरोना जांच भी कराई गई थी। बृहस्पतिवार की रात महिला की रिपोर्ट पॉजिटिव प्राप्त हुई। शनिवार को स्वास्थ्य विभाग ने नर्सिंग होम को सील कर दिया। नर्सिंग होम के डॉक्टर और स्टाफ को नर्सिंग होम के अंदर ही क्वारंटीन किया गया है। उनके सैंपल भी जांच के लिए भेजे गए हैं। अब स्वास्थ्य विभाग इस बात का भी पता लगा रहा है कि इस दौरान अस्पताल में कितने मरीज भर्ती हुए थे। अस्पताल में आने वाले सभी मरीजों और तीमारदारों की जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन

पांच मरीजों का चलता रहेगा उपचार
अस्पताल में पांच मरीज भर्ती हैं। नर्सिंग होम को सील करने के बाद स्टाफ और डॉक्टरों को अंदर ही रहने की चेतावनी दी गई है। डॉक्टरों से कहा गया है कि वे यहां भर्ती मरीजों की उचित देखभाल करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रागिनी नर्सिंग होम पर एटा निवासी महिला का सीजेरियन प्रसव कराया गया था। महिला कोरोना पॉजिटिव निकली है, जिसके बाद नर्सिंग होम को सील करा दिया गया है। स्टाफ और डॉक्टर के साथ मरीज भी अंदर ही हैं। उनकी देखरेख नर्सिंग होम में तैनात डॉक्टर ही करेंगे। सभी की कोरोना जांच कराई जाएगी।
डॉ. एके पांडेय, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed