{"_id":"5ebc26398ebc3ea8214978b5","slug":"corona-viriues-mainpuri-news-agr441722366","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रशासन सतर्क, क्वारंटीन सेंटर में तैनात रसोइयों की होगी कोरोना जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रशासन सतर्क, क्वारंटीन सेंटर में तैनात रसोइयों की होगी कोरोना जांच
विज्ञापन
भोगांव नवोदय विद्यालय का निरीक्षण करते नोडल अधिकारी अशोक कुमार
- फोटो : MAINPURI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी/भोगांव। कोरोना से बचाव के लिए प्रशासन पूरी सतर्कता बरता रहा है। चिकित्सकों से लेकर पुलिसकर्मियों तक सभी के सैंपल कोरोना जांच के लिए भेजे जा रहे हैं। वहीं अब क्वारंटीन सेंटर में तैनात रसोइयों की भी कोरोना जांच कराई जाएगी। बृहस्पतिवार को इनका सैंपल जांच के लिए भेजा जाएगा।
जवाहर नवोदय विद्यालय भोगांव में क्वारंटीन सेंटर बनाया गया है। यहां कोरोना संदिग्धों की जांच के बाद अगर रिपोर्ट पॉजिटिव आती है, तो उन्हें सीएचसी भोगांव स्थित आइसोलेशन वार्ड में भर्ती किया जाता है। जवाहर नवोदय विद्यालय में क्वारंटीन किए गए लोगों के भोजन की व्यवस्था के लिए पांच रसोइयों की तैनाती की गई है। खाना पकाने से लेकर वितरण तक का जिम्मा इन्हीं के ऊपर है। ऐसे में इनके ऊपर भी कोरोना का खतरा मंडरा रहा है।
बुधवार को सेंटर पर निरीक्षण करने पहुंचे कोविड-19 नोडल अधिकारी अशोक कुमार ने डॉ. प्रदीप यादव को रसोइयों के सैंपल जांच के लिए भेजे जाने के आदेश दिए हैं। बृहस्पतिवार को इनके सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे जाएंगे। इस दौरान नोडल अधिकारी ने लोगों से खाने के बारे में जानकारी ली। एक व्यक्ति द्वारा बिजली व्यवस्था सही न होने की शिकायत करने पर तत्काल सुधार के निर्देश दिए।
विज्ञापन
गैर प्रदेशों से आए चार लोगों का भेजा सैंपल
शासन से जिले में भेजे गए नोडल अधिकारी अशोक कुमार ने बुधवार को गैर प्रदेशों से भेजे गए सैंपल के बारे में जानकारी ली। डॉ. प्रदीप यादव ने बताया कि महाराष्ट्र और गुजरात से आने वाले चार मजदूरों को क्वारंटीन किया गया है। इनके सैंपल सैफई मेडिकल कॉलेज भेजे गए हैं। निरीक्षण के दौरान उप जिलाधिकारी सुधीर कुमार, मलेरिया इंस्पेक्टर विवेक राजपूत, अंकुर मिश्रा, रोहित नंदन, नितिन सक्सेना मौजूद रहे।