फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   corona viriues

मैनपुरी में कोरोना से पहली मौत

Tue, 05 May 2020 11:10 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 05 May 2020 11:10 PM IST
विज्ञापन
corona viriues
05एमएनपी-08-पंजाबी कॉलोनी के गेट पर लोगों को लौटाते सीओ सिटी अभय नरायन राय - फोटो : MAINPURI
मैनपुरी। जिले में कोरोना से पहली मौत हो गई। पंजाबी कॉलोनी निवासी युवक ने सैफई मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। कोरोना जांच रिपोर्ट युवक की मौत के बाद आई। प्रशासन ने युवक के परिजनों को क्वारंटीन किया है। वहीं पंजाबी कॉलोनी सहित एक किलोमीटर का क्षेत्र सील कर दिया है। 72 घंटे के लिए जिले को भी पूरी तरह से लॉकडाउन किया गया है।
विज्ञापन

मोहल्ला पंजाबी कॉलोनी निवासी 22 वर्षीय युवक फर्रुखाबाद में लॉ का छात्र था। उसको पिछले
कुछ दिनों से बुखार आ रहा था। रविवार की शाम हालत बिगड़ने पर परिजन युवक को जिला अस्पताल की इमरजेंसी ले गए। वहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे सैफई मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। सैफई में युवक को भर्ती करने के बाद डॉक्टरों ने उसका कोरोना सैंपल जांच के लिए भेजा। रविवार की रात 12:1 बजे युवक की मौत हो गई।
विज्ञापन

मंगलवार सुबह युवक की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई। जानकारी होते ही पंजाबी कॉलोनी सहित एक किलोमीटर का क्षेत्र सील कर दिया गया। वहीं युवक के पिता, मां व भाई को भोगांव स्थित क्वारंटीन सेंटर भेजा गया। जिलाधिकारी महेंद्र बहादुर सिंह, एसपी अजय कुमार, सीएमओ डॉ. एके पांडेय, एसडीएम रजनीकांत, सीओ अभय
विज्ञापन
विज्ञापन

नरायन राय युवक के घर पहुंचे और जांच की। युवक के घर व मोहल्ले को सैनिटाइज कराया गया।
ट्रैवल हिस्ट्री खंगाल रहे अफसर
कोरोना से युवक की मौत के बाद जिला प्रशासन उसकी ट्रैवल हिस्ट्री खंगाल रहा है। प्रशासन इस बात की जानकारी करने में जुटा है कि युवक को कोरोना कैसे हुआ। सूत्रों के अनुसार युवक का मोबाइल फोन सर्विलांस पर लगाया गया है। जिला प्रशासन ने युवक के पिता का फोन भी कब्जे में लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed