फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   corona viriues

सीएमएस और उनकी टीम की रिपोर्ट निगेटिव आई

Wed, 29 Apr 2020 07:57 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 29 Apr 2020 07:57 PM IST
विज्ञापन
corona viriues
29एमएनपी-10-भोगांव से आगरा के लिए रवाना होते कोरोना से ठीक हुए लोग - फोटो : MAINPURI
मैनपुरी/भोगांव। सीएमएस और उनकी टीम में शामिल दो सदस्यों की कोरोना जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। क्वारंटीन हाउस भोगांव में तैनात स्वास्थ्य टीम की जांच के लिए सैंपल डीएम के आदेश पर भेजे गए थे। वहीं बुधवार को आठ और लोगों के सैंपल जांच के लिए मेडिकल कॉलेज सैफई भेजे गए।
विज्ञापन

क्वारंटीन हाउस भोगांव पर तैनात जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. आरके सागर, वरिष्ठ परामर्शदाता डॉ. आरके सिंह, प्रभारी अधिकारी फार्मेसी डॉ. ऋषि प्रकाश यादव के सैंपल 24 अप्रैल को जांच के लिए भेजे गए थे। इनकी रिपोर्ट भी मंगलवार की रात प्राप्त हो गई। सभी डॉक्टरों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। सीएमएस ने बताया कि रूटीन प्रक्रिया के तहत यह जांच कराई गई थी। वहीं विभिन्न क्षेत्रों से आए आठ लोगों के सैंपल जांच के लिए मेडिकल कॉलेज सैफई भेजे गए। नवोदय में मौजूद 23 लोगों में से 15 की रिपोर्ट निगेटिव आने पर उन्हें होम क्वारंटीन की हिदायत देते हुए घर भेज दिया गया।
विज्ञापन

टीम ने किया निरीक्षण
डॉ. आरके सागर के नेतृत्व वाली टीम ने क्वारंटीन हाउस का बुधवार को फिर से निरीक्षण किया। यहां मौजूद लोगों से उनका हाल जाना व उनके खान-पान आदि की जानकारी भी जुटाई। निरीक्षण के दौरान डॉ. आरके सिंह और डॉ. ऋषि प्रकाश यादव भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

चोरी का आरोपी भी निकला निगेटिव
भोगांव। कोतवाली पुलिस ने भदौरा निवासी एक युवक को चोरी के आरोप में हिरासत में लिया था। युवक ने बताया था कि वह एंबुलेंस चालक है और वह श्री पारस हॉस्पिटल में एंबुलेंस लेकर गया था। इसके बाद पुलिस ने उसे भोगांव स्थित क्वारंटीन हाउस में रखा गया। मंगलवार की रात उसकी भी रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद पुलिस उसे वापस थाने ले गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed