फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   corona viriues

अधूरी व्यवस्थाओं पर 14 क्लीनिकों को जारी किया नोटिस

Tue, 28 Apr 2020 08:06 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 28 Apr 2020 08:06 PM IST
विज्ञापन
corona viriues
28एमएनपी-18-बरनाहल में एक क्लीनिक के बाहर नोटिस चस्पा करते स्वास्थ्य विभाग की टीम और पुलिस - फोटो : MAINPURI
बरनाहल (मैनपुरी)। कोरोना महामारी से लोगों को बचाने के लिए स्वास्थ्य विभाग हर संभव प्रयास कर रहा है। सीएमओ डॉ. एके पांडेय के निर्देश पर मंगलवार को प्रभारी चिकित्साधिकारी बरनाहल ने क्षेत्र के निजी क्लीनिकों का निरीक्षण 14 संचालकों को नोटिस जारी किए गए हैं।
विज्ञापन

प्रभारी चिकित्साधिकारी बरनाहल रवदीप सिंह ने पुलिस बल के साथ मंगलवार की सुबह क्षेत्र के निजी क्लीनिकों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान 14 क्लीनिकों पर खामियां पाई गईं। पांच लोग अपने पंजीकरण से संबंधित अभिलेख नहीं दिखा पाए जबकि नौ क्लीनिकों पर सामाजिक दूरी और कोरोना से बचाव के संबंध में जरूरी व्यवस्था नहीं मिली। इस पर सभी 14 क्लीनिक संचालकों को नोटिस जारी कर सभी प्रकार की व्यवस्थाओं को पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं। जिन लोगों के पास पंजीकरण नहीं थे उन्हें तीन दिन का समय दिया है कि वह अपने पंजीकरण के अभिलेख प्रस्तुत करें। कृष्णकांत लोधी, डॉ. हनीफ खान, देवेश राजपूत आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन

इन बातों पर दें ध्यान
-मरीजों को सामाजिक दूरी का पालन कराएं।
-स्टाफ बिना मास्क और गिलब्स के उपचार न दे।
-हर मरीज को देखने के बाद स्टाफ और डॉक्टर अपने हाथ सैनिटाइज करे।
-क्लीनिक पर साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखा जाए।
-क्लीनिक को एक दिन में कम से कम तीन बार सैनिटाइज कराया जाए।
-बायोवेस्ट निस्तारण का पूरी तरह से पालन किया जाए।
-कोई मरीज कोरोना संक्रमित दिखता है तो उसकी सूचना स्वास्थ्य विभाग को दी जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed