{"_id":"5e8378b48ebc3e76c6048b9f","slug":"corona-viriues-mainpuri-news-agr4360887137","type":"story","status":"publish","title_hn":"गांवों में आने वाले लोगों के रहने की अलग होगी व्यवस्था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गांवों में आने वाले लोगों के रहने की अलग होगी व्यवस्था
विज्ञापन
31एमएनपी-12-लॉकडाउन के बीच शहर से पैदल गुजरते यात्री
- फोटो : MAINPURI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। बाहर से गांवों में पहुंचे लोगों को अब अन्य लोगों से अलग रखने के लिए प्रशासन व्यवस्था कर रहा है। इसके लिए पंचायत राज विभाग ने प्रधान और सचिवों को आदेश जारी कर दिया है। इसके बाद वे बाहर से आने वाले लोगों के लिए सरकारी भवनों में व्यवस्था कराने में जुट गए हैं।
ग्राम पंचायत में आने वाले लोगों की सूची तैयार कर पंचायत राज विभाग स्वास्थ्य विभाग को भेज रहा है। इनकी स्क्रीनिंग के बाद उन्हें घर में ही 14 दिन रहने की सलाह दी गई है। लेकिन फिर भी बचाव के लिए पंचायत राज विभाग ने ऐसे लोगों घर और ग्रामीणों से अलग रखने का निर्णय किया है। इसके लिए सभी प्रधान और सचिवों को उनके रहने की व्यवस्था पंचायत घर या स्कूल में करने के लिए आदेशित किया है। इसके बाद बाहर से आने वाले लोगों के ठहरने के लिए प्रधान और सचिव व्यवस्थाओं में जुट गए हैं। यहां बाहर से आने वाले लोगों को 14 दिन तक रखा जाएगा। इसके बाद वे अपने घर जा सकते हैं। अब तक जिले की सभी ग्राम पंचायतों में तकरीबन तीन हजार लोग बाहर से आ चुके हैं। इन सभी लोगों के लिए व्यवस्था करानी होगी।
सभी प्रधान और सचिवों को बाहर से आने वाले लोगों के चिह्नित करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। साथ ही उनके रहने की व्यवस्था भी अलग से कराई जा रही है।
स्वामीदीन, डीपीआरओ।