{"_id":"5e73a7788ebc3e6fbe7cc538","slug":"corona-viriues-mainpuri-news-agr43461919","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध के निवास की एक किमी परिधि में प्रत्येक घर की होगी जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संदिग्ध के निवास की एक किमी परिधि में प्रत्येक घर की होगी जांच
विज्ञापन
19एमएनपी-22-जिला अस्पताल में कोरोना वायरस को लेकर सुरक्षा के तौर पर मास्क लगाकर मरीजों की देख रेखे क?
- फोटो : MAINPURI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। दिल्ली से लौटे युवक की कोरोना वायरस से संबंधित जांच रिपोर्ट देर शाम तक मैनपुरी नहीं पहुंची। दूसरी तरफ जिलाधिकारी ने युवक के गांव के आसपास एक किलोमीटर की परिधि में स्वास्थ्य विभाग की टीम को सुरक्षा की दृष्टि से दवा छिड़काव व अन्य इंतजाम किए जाने के निर्देश दिए हैं।
बुधवार को जिले के एक युवक को कोरोना संदिग्ध पाए जाने पर जिला महिला अस्पताल में बनाए गए आइसोलेशन वार्ड में रखा गया था। बुधवार को ही युवक का सैंपल लेकर जांच के लिए मेडिकल कॉलेज अलीगढ़ भेजा था। बृहस्पतिवार की देर शाम तक उसकी जांच रिपोर्ट उपलब्ध नहीं हो सकी। जिलाधिकारी महेंद्र बहादुर सिंह ने युवक के निवास स्थल के एक किलोमीटर परिधि में शुक्रवार को कोरोना वायरस से बचाव के लिए प्रत्येक घर में स्वास्थ्य विभाग की टीम भेजकर सुरक्षा के इंतजाम किए जाने और लोगों की जांच कराए जाने के निर्देश दिए हैं।
लोग घरों में ही रहें
दिल्ली से आए संदिग्ध मरीज की रिपोर्ट देर रात तक आने की संभावना है। युवक के निवास स्थल से एक किलोमीटर के दायरे में सभी घरों में स्वास्थ्य विभाग की टीम भेजकर लोगों की जांच कराई जाएगी। लोग अपने घरों में ही रहें। जरूरत होने पर ही सार्वजनिक स्थानों पर जाएं।
विज्ञापन
महेंद्र बहादुर सिंह, जिलाधिकारी।
गिलोय और एलोवेरा बांटा
मैनपुरी। महिला पतंजलि योग समिति के पदाधिकारियों ने बृहस्पतिवार को शहर के मोहल्ला राजा के बाग में लोगों से मुलाकात कर उन्हें शरीर के अंदर रोग प्रधिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए गिलोय व एलोवेरा वितरित किया। महिला पतंजलि जिला महामंत्री ज्ञान कुमारी ने बताया कि गिलोय व एलोवेरा के सेवन से जुकाम बुखार खून की कमी को दूर होती है