{"_id":"5e73aac88ebc3e77505a4008","slug":"corona-viriues-mainpuri-news-agr4345020103","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वास्थ्य परीक्षण के बाद ही दीवानी में मिला प्रवेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वास्थ्य परीक्षण के बाद ही दीवानी में मिला प्रवेश
विज्ञापन
19एमएनपी-07-दीवानी में वादकारियों के सामान की चेकिंग करती पुलिस
- फोटो : MAINPURI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। दीवानी न्यायालय परिसर में बृहस्पतिवार को वादकारियों को स्वास्थ्य परीक्षण के बाद ही प्रवेश दिया गया। लाइन में लगाकर उनका दो स्वास्थ्यकर्मियों ने परीक्षण किया। वादकारियों को परीक्षण के बाद केवल वकीलों के चैंबर तक जाने की ही अनुमति दी गई।
जमानत मंजूर होने वाले बंदियों को हाईकोर्ट ने राहत देते हुए उनके जमानतदारों तथा पैरोकारों को दीवानी न्यायालय परिसर में प्रवेश देने की अनुमति दी है। इससे जमानत मंजूर होने वाले बंदी जेल से बाहर आ सकें। हाईकोर्ट के निर्देश के बाद बृहस्पतिवार को दीवानी न्यायालय के मुख्य द्वार पर स्वास्थ्य परीक्षण की व्यवस्था की गई। दो स्वास्थ्यकर्मियों को मुख्य द्वार पर तैनात किया गया। दीवानी न्यायालय परिसर में जमानतदारों और पैरोकारों को प्रवेश देने के लिए उनको लाइन में लगाया गया। दीवानी परिसर में प्रवेश करने वालों का दोनों स्वास्थ्य कर्मचारियों ने परीक्षण किया। दीवानी परिसर में हैंडवॉश की व्यवस्था कराई गई है। दीवानी के मुख्य द्वार पर ही सैनिटाइजर रखवाया गया है। स्वास्थ्य परीक्षण होने के बाद मुख्य द्वार पर ही जमानतदारों और पैरोकारों की सघन तलाशी ली गई। तलाशी केे बाद उनको हिदायत दी गई वह केवल वकीलों के चैंबर तक ही जाएंगे। किसी भी न्यायालय में प्रवेश नहीं करेंगे। वकीलों से मिलने के बाद सीधे दीवानी परिसर से बाहर जाएंगे।
हाईकोर्ट के आदेश के बाद जिला जज के निर्देश पर व्यवस्था की गई है। वादकारियों, जमानतदारों, पैरोकारों को निर्देशों का पालन करने की हिदायत दी गई है। वकीलों से भी व्यवस्था में सहयोग करने को कहा गया है।
विज्ञापन
ब्रजेंद्र सिंह यादव, सचिव बार एसोसिएशन