{"_id":"5e77555e8ebc3e76943d5ff5","slug":"corona-viriues-ifected-mainpuri-agra-news-agr434979836","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली और अंबाला से लौटे लोगों की कराई जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली और अंबाला से लौटे लोगों की कराई जांच
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली और अंबाला से लौटे लोगों की कराई जांच
- सर्दी और जुकाम से पीड़ित होने पर भेजा गया घर
संवाद न्यूज एजेंसी
मैनपुरी/दन्नाहार। कोरोना वायरस को लेकर जिले की जनता भी सतर्कता बरत रही है। रविवार को अलग-अलग क्षेत्रों में लोगों ने स्वास्थ्य केंद्रों पर पहुंचकर परीक्षण कराया। इस दौरान अधिकतर लोग सर्दी जुकाम से ही पीड़ित पाए गए। जिन्हें चिकित्सकों की टीम ने परीक्षण और प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया।
दन्नाहार क्षेत्र के गांव मरहला में एक युवती दिल्ली से वापस लौटी। उसे सर्दी जुकाम था। ग्रामीणों ने इसकी जानकारी कंट्रोल रूप को दी तो सीएमओ के निर्देश पर दन्नाहार प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की टीम गांव पहुंची और युवती का स्वास्थ्य परीक्षण किया। परीक्षण में उसे सर्दी जुकाम निकला। भोगांव क्षेत्र के एक गांव निवासी वृद्ध अंबाला से लौटा था। उसे सर्दी जुकाम और बुखार था। वह जांच के लिए जिला अस्पताल पहुंचा। जिला अस्पताल के इमरजेंसी स्टाफ ने उसकी स्क्रीनिंग के लिए कोरोना वायरस सतर्कता टीम के पास भेजा। यहां जांच में उसे केवल सर्दी जुकाम निकला।