{"_id":"6026c2c18ebc3ee9702be8ff","slug":"corona-vaxination-in-mainpuri-mainpuri-news-agr480395546","type":"story","status":"publish","title_hn":"मैनपुरी में एसपी और सीडीओ सहित 1739 लोगों को लगा कोरोना का टीका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मैनपुरी में एसपी और सीडीओ सहित 1739 लोगों को लगा कोरोना का टीका
विज्ञापन
ब्लॉक स्थित केंद्र पर टीकाकरण कराने के बाद कार्ड दिखाते कर्मचारी
- फोटो : MAINPURI
मैनपुरी। जिले के 17 केंद्रों पर शुक्रवार को टीकाकरण किया गया। 2107 के लक्ष्य के सापेक्ष 1739 लोगों का टीकाकरण किया गया। एसपी, सीडीओ, एसडीएम सहित प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों ने टीके लगवाए।
शुक्रवार को जिले में कुल 82.53 प्रतिशत लोगों का टीकाकरण किया गया। सीएमओ डॉ. एके पांडेय ने जिले में शुक्रवार को हुए टीकाकरण पर संतोष व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी टीकाकरण करा रहे हैं किसी प्रकार का कोई दुष्प्रभाव नहीं है। जिसका भी नंबर आए वह केंद्र पर पहुंचकर टीकाकरण कराए।
पीएचसी बरनाहल पर 57, नगर पंचायत बेवर में 115, थाना बेवर में 128, खंड विकास कार्यालय बेवर में 125, घिरोर तहसील में 95, जागीर के एलाऊ थाने में 110, करहल सीएचसी पर 102, खंड विकास कार्यालय किशनी पर 106, कुरावली तहसील में 94, नगर पालिका परिषद कुरावली में 100 लोगों का टीकाकरण हुआ। वहीं पुलिस लाइन स्थित केंद्र प्रथम पर 96, द्वितीय पर 76, तृतीय पर 114, डीएम कार्यालय पर 97, खंड विकास कार्यालय मैनपुरी पर 98, सीएचसी सुल्तानगंज पर 132 और पीएचसी सुल्तानगंज पर 94 लोगों को टीका लगाया गया।
विज्ञापन
इन अधिकारियों ने कराया टीकाकरण
शुक्रवार को एसपी अविनाश पांडेय, सीडीओ ईशा प्रिया, एएसपी मधुवन सिंह, डीपीआरओ स्वामीदीन, एडीपीआरओ रोहित कुमार, अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत तपेश चंद्र, एसडीएम कुरावली मानसिंह पुंडीर, सीओ भोगांव अमर बहादुर सिंह आदि ने टीकाकरण कराया।
सामान्य है टीका
कोरोना का टीका लगवाने के लिए अभी भी शत प्रतिशत लोग नहीं पहुंच रहे हैं। टीका लगवाने वाले अधिकारियों ने शुक्रवार को अपने अनुभव साझा किए। एएसपी मधुवन सिंह ने कहा कि यह टीका भी सामान्य टीके की तरह ही था। उन्होंने कोई परेशानी नहीं हुई। वहीं सीओ भोगांव अमर बहादुर सिंह ने कहा कि टीका लगवाने के बाद वह ड्यूटी कर रहे हैं। उन्हें किसी भी तरह की कोई परेशानी नहीं है। जिसका भी नंबर आए तो टीका अवश्य लगवाए।