{"_id":"5ff89d9e8ebc3e2e6f016e4f","slug":"corona-vaccine-update-kidney-cancer-and-heart-patients-can-also-get-corona-vaccine","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कैंसर और हृदय के मरीज भी लगवा सकते हैं कोरोना टीका, यहां जानें ऐसे सवालों के जवाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैंसर और हृदय के मरीज भी लगवा सकते हैं कोरोना टीका, यहां जानें ऐसे सवालों के जवाब
Sat, 09 Jan 2021 12:06 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sat, 09 Jan 2021 12:06 AM IST
सार
- आगरा के सीएमओ ने कहा- गंभीर रूप से बीमार लोगों का टीकाकरण प्राथमिकता पर होगा
विज्ञापन
कोरोना वायरस वैक्सीन
- फोटो : Pixabay
विस्तार
आगरा में कोरोना के टीकाकरण को लेकर पाठकों के सवालों के जवाब शुक्रवार को मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉ. आरसी पांडेय ने दिए। उन्होंने बताया कि टीके को लेकर कई तरह की अफवाहें भी चल रही हैं। खासकर सोशल मीडिया पर तरह तरह के संदेश हैं। लोग निश्चिंत रहें, टीका पूरी तरह से सुरक्षित है।
सवाल: जिन लोगों को कैंसर, किडनी या हृदह की बीमारी है, क्या वे भी टीका लगवा सकते हैं? उन्हें कोई परेशानी तो नहीं होगी? -अनिल शर्मा, कमला नगर
जवाब: हां, लगवा सकते हैं। गंभीर बीमारियों के मरीजों को यह टीका लगवाया जा सकता है। टीकाकरण में इन्हें प्राथमिकता पर रखा जाएगा।
कोरोना: आगरा में सबसे पहले स्वास्थ्य कर्मियों के लगेगी वैक्सीन, जुटाया गया 10 हजार लोगों का डाटा
सवाल: सोशल मीडिया पर ऐसे संदेश हैं कि टीका लगवाने से प्रजनन क्षमता पर विपरीत असर पड़ेगा? यह कितना सही है? -शाहिद कुरैशी, मंटोला
जवाब: यह पूरी तरह से बकवास और निराधार है। वे लोग ऐसी अफवाह फैला रहे हैं जिन्हें टीके के बारे में एबीसीडी भी नहीं मालूम है। वैक्सीन से प्रजनन क्षमताओं पर कोई भी असर नहीं पड़ेगा।

Trending Videos
सवाल: छोटे बच्चों के स्कूल अभी नहीं खुले हैं, खुलने पर क्या बच्चों को टीका लगवाने के बाद ही भेजें? -ऊषा चौधरी, हीरा बाग
जवाब: अभी स्कूल खोलने और उनको टीका लगवाने संबंधी कोई निर्देश सरकार से प्राप्त नहीं हुआ है।
सवाल: टीका कैसे काम करेगा? मान लिया मुझे लग गया तो क्या मैं फिर कभी संक्रमित नहीं होऊंगा? -मनोज दुबे, केदार नगर
जवाब: जैसे अन्य बीमारियों के टीके काम करते हैं, वैसे ही यह भी करेगा। इसे लगवाने से शरीर में एंटीबॉडीज विकसित हो जाएंगी। इससे संक्रमण से बचाव होगा।
अपने शहर की खबरों से अपडेट रहने के लिए पढ़ते रहिए amarujala.com । अमर उजाला आगरा के फेसबुक पेज को लाइक और फॉलो करने के लिए यहां क्लिक कर सकते हैं।