फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Corona vaccine latest news: hundred people will be vaccinated at a booth in a day in agra

कोरोना वैक्सीन: एक बूथ पर एक दिन में 100 लोगों को लगेगा टीका, प्रारंभिक रूपरेखा तय

Sun, 20 Dec 2020 05:32 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 20 Dec 2020 05:32 AM IST
सार

  • वैक्सीन की डोज के आधार पर तय किए जाएंगे बूथ, मेडिकल ऑफिसर रहेंगे मौजूद
  • सीएमओ बोले-एएनएम और आशा को भी दिया जाएगा प्रशिक्षण

विज्ञापन
Corona vaccine latest news: hundred people will be vaccinated at a booth in a day in agra
कोविड-19 की वैक्सीन - फोटो : pixabay

विस्तार

कोरोना वायरस की वैक्सीन अगले महीने लगना शुरू हो जाएगी। तीसरे चरण में यह सभी को लगाई जानी है। आगरा में अभी इसकी प्रारंभिक रूपरेखा तय हो गई है। टीकाकरण की तर्ज पर स्टेटिक्स बूथ लगाए जाएंगे, एक बूथ पर एक दिन में अधिकतम 100 लोगों को ही लगाई जाएगी।
विज्ञापन


मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉ. आरसी पांडेय ने बताया कि वैक्सीन की डोज मिलने के बाद संबंधित क्षेत्र तय किए जाएंगे। एक-दो दिन पहले ही उस एरिया में बूथ की जानकारी देंगे। एक बार में तय 100 लोगों को बूथ पर बुलाकर वैक्सीन लगाएंगे। इसके लिए पहले से ही आशा-एएनएम को सूची उपलब्ध कराएंगे। बूथ पर मेडिकल ऑफिसर और अन्य चिकित्सकीय टीम मौजूद रहेगी।
विज्ञापन



वैक्सीन लगवाने के लिए दो-दो बार आवेदन
स्वास्थ्य विभाग पहले-दूसरे चरण के लिए लोगों के नामों की फीडिंग कर रहा है। इसमें अभी तक 13,900 स्वास्थ्य कर्मचारियों के नामों की फीडिंग हो गई है। इनमें 80 से अधिक ऐसे नाम हैं, जिनके आवेदन दोबारा आ गए हैं। सीएमओ ने बताया कि दोबारा नाम फीड न हो जाए, इसके लिए पहचानपत्र, नाम, पता, पिता का नाम और पिन कोड दर्ज किया जा रहा है। दोबारा वाले नामों की छंटाई करने को निर्देशित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- एक्सक्लूसिव: 'आगरा मॉडल' फिर चर्चा में, ज्यादा कोरोना संक्रमण वाले शहरों में होगा लागू

पहले चरण में 16 हजार को लगेगा टीका
पहले चरण में डॉक्टर, फार्मासिस्ट, स्टाफ नर्स, टेक्नीशियन, वार्ड ब्वॉय, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी, आशा, आंगनबाड़ी संचालिका, एएनएम, आशा को लगाई जाएगी। इनकी संख्या करीब 16 हजार है। दूसरे चरण में पुलिस, नगर निगम, मीडियाकर्मी और तीसरे चरण में सभी को वैक्सीन लगेगी। इन सभी की फीडिंग लगातार चलती रहेगी।


अपने शहर की खबरों से अपडेट रहने के लिए पढ़ते रहिए amarujala.com । अमर उजाला आगरा के फेसबुक पेज को लाइक और फॉलो करने के लिए यहां क्लिक कर सकते हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed