फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Corona Vaccine Boxes left unattended recently people were wandering for vaccination

एटा: लावारिस हाल में छोड़ दिए कोविड वैक्सीन के बॉक्स, वैक्सीनेशन के लिए भटक रहे थे लोग 

Fri, 15 Apr 2022 10:55 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 15 Apr 2022 10:55 PM IST
सार

मेडिकल कॉलेज में वैक्सीन लगवाने को लोग भटकते नजर आए। टीकाकरण केंद्र के बाहर कोविड वैक्सीन के बॉक्स तो थे, लेकिन टीकाकरण करने वाले कर्मचारी गायब थे। एक दो घंटे नहीं, बल्कि तीन घंटे तक वहां कोई नहीं पहुंचा।

विज्ञापन
Corona Vaccine Boxes left unattended recently people were wandering for vaccination
लावारिस हाल में छोड़ दिए कोविड वैक्सीन के बॉक्स - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेडिकल कॉलेज स्थित बर्न वार्ड में बनाए गए टीकाकरण केंद्र के बाहर कोविड वैक्सीन के बॉक्स शुक्रवार की सुबह लावारिस हाल छोड़ दिए गए। तीन घंटों तक ये इसी हाल में पड़े रहे। वैक्सीन लगाने के लिए कोई कर्मचारी मौजूद नहीं था, जिसके चलते लोग टीकाकरण कराने के लिए भटकते रहे। 

विज्ञापन


एक ओर स्वास्थ्य विभाग लोगों को टीकाकरण कराने के लिए जागरूक कर रहा है, ताकि लक्ष्य को पूरा किया जा सके। वहीं दूसरी ओर कुछ स्वास्थ्य कर्मी लापरवाही बरत प्रयासों को फीका कर रहे हैं। मेडिकल कॉलेज स्थित बर्न वार्ड में बनाए गए टीकाकरण केंद्र पर शुक्रवार सुबह कर्मचारी वैक्सीन बॉक्स छोड़कर नदारद हो गए। तीन घंटों तक लावारिस स्थिति में वैक्सीन पड़ी रही।
विज्ञापन


मरीज सुबह नौ बजे से ही टीकाकरण कराने के लिए केंद्र पर पहुंचने लगे, लेकिन स्वास्थ्य कर्मी दोपहर 12 बजे तक नहीं पहुंचे और लोग टीकाकरण कराने के लिए भटकते रहे। मेडिकल कॉलेज स्थित टीकाकरण केंद्र को संचालित करने की जिम्मेदारी एमओआईसी मंडी समिति डॉ. रिषभ सक्सेना की है। जब इस संबंध में उनसे बात की गई तो, जानकारी करता हूं, कहकर कॉल काट दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

नहीं मिला कोई कर्मचारी 

मोहल्ला बापूनगर निवासी राजेंद्र मिश्रा ने बताया कि कोरोना का दूसरा टीका लगाने के लिए सुबह नौ बजे बर्न वार्ड में बनाए गए केंद्र पर पहुंच गया। 12 बजे तक इंतजार किया, लेकिन कोई कर्मचारी नहीं आया तो घर वापस जाना पड़ रहा है। वहीं उत्कर्ष पाठक ने कहा कि  वैक्सीन लगवाने आया था, सुबह से ही इंतजार कर रहा हूं। लावारिस हालत में वैक्सीन बॉक्सों में रखी है। कर्मचारियों को कोई अता-पता नहीं है। टीकाकरण न होने से निराशा है।

कराई जाएगी जांच

जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. राम सिंह ने बताया कि टीकाकरण करने के लिए कर्मचारियों को वैक्सीन के साथ भेजा गया है। टीकाकरण क्यों नहीं किया जा रहा है, इसकी जांच कराई जाएगी। दोषी कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed