{"_id":"600c68b98ebc3e2e5400cfa8","slug":"corona-vaccination-tops-rank-in-commisonari-tenth-rank-in-state-kasganj-news-agr477739483","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना वैक्सीनेशन: मंडल में किया टॉप, प्रदेश में दसवीं रैंक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना वैक्सीनेशन: मंडल में किया टॉप, प्रदेश में दसवीं रैंक
विज्ञापन
कासगंज। कोरोना टीकाकरण के लिए ट्रायल के बाद शुरू किए गए अभियान के पहले दिन जनपद ने अपनी रैैंक में अच्छा सुधार कर लिया। जिला जहां अलीगढ़ मंडल में प्रथम स्थान पर रहा वहीं प्रदेश में 10 वां स्थान प्राप्त करने में सफलता हासिल की।
जिला में कोरोना टीकाकरण के लिए सात केंद्र निर्धारित किए गए। इन बूथों पर टीकाकरण कराने में कर्मियों ने काफी उत्साह दिखाया। 994 स्वास्थ्य कर्मियों ने अपना टीकाकरण कराया। जिससे जनपद में टीकाकरण का 81 प्रतिशत लक्ष्य पूरा हो गया। जबकि ट्रायल के दौरान लक्ष्य की 75.25 प्रतिशत ही पूर्ति हुई।
टीकाकरण के प्रतिशत में सुधार हो जाने से रैक में भी उछाल आ गया। मंडल में जिला की रैंक तीसरे स्थान से जहां पहले पायदान पर आ गई। वहीं प्रदेश में 12 रैंक का सुधार हो गया। जिससे जिला 22 वें स्थान से 10 वें स्थान पर आ गया। मंडल में हाथरस ने दूसरा, एटा ने तीसरा एवं अलीगढ़ ने चौथ स्थान प्राप्त किया है।
विज्ञापन
वर्जन
वैक्सीन है पूरी तरह से सुरक्षित
कोरोना की वैक्सीन पूरी तरह से सुरक्षित है। वैक्सीन लगवाने के बाद वह पूरी तरह से स्वस्थ्य है। वैक्सीनेशन के लिए निर्धारित तिथियों में पंजीकृत कर्मी वैक्सीन अवश्य लगवाएं। -रोहिताश, प्राचार्य कलावती नर्सिंग अस्पताल
कोरोना की वैक्सीन लगवाने से किसी प्रकार का कोई खतरा नहीं है। वैक्सीन लगवाने के बाद उनका स्वास्थ्य ठीक है। बिना किसी झिझक के वैक्सीन लगवाएं। - निश्चल तिवारी, स्वास्थ्य कर्मी ।
टीकाकरण अभियान के दौरान सभी का भरपूर सहयोग मिला, जिसके चलते जिला की रैंक में अच्छा सुधार हुआ है। अभियान तक तहत 28 व 29 जनवरी को होने वाले टीकाकरण के लिए विभाग ने अपनी तैयारी शुरू कर दी है। टीकाकरण के लिए जो कर्मी शेष रह गए हैं उनका टीकाकरण इन दोनों तिथियों में पूरा करा लिया जाएगा। -डॉ. अंजुश जिला प्रतिरक्षण अधिकारी