{"_id":"61ba30458c81d44e56203ce5","slug":"corona-vaccination-now-identity-card-containing-date-of-birth-will-have-to-be-given-agra-news-agr5179350136","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना टीकाकरण: अब देना होगा जन्मतिथि युक्त पहचानपत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना टीकाकरण: अब देना होगा जन्मतिथि युक्त पहचानपत्र
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजाबाद। अब कोरोना से बचाव के लिए टीका लगवाने में फर्जीवाड़ा नहीं हो सकेगा। कोरोनोरोधी टीके की दूसरी डोज लगवाने के लिए अब जन्मतिथि युक्त पहचान पत्र की जरूरत पड़ेगी। केंद्र सरकार ने कोविन रजिस्ट्रेशन पोर्टल में नया विकल्प जोड़ा हैं। इसमें जन्मतिथि सबसे महत्वपूर्ण है। इसके अलावा पहली डोज लगवाते समय उपयोग किए गए पहचान पत्र को ही दूसरी डोज लगवाते समय दिखाना होगा।
नई व्यवस्था के तहत अब कोई भी व्यक्ति पहचान पत्र बदलकर कोरोनारोधी टीका नहीं लगवा सकेगा। कोविड टीकाकरण के लिए अभी तक सिर्फ जन्म का वर्ष ही मांगा जाता था। टीका लगवाते समय पहचानपत्र के तौर पर एक आईडी व मोबाइल नंबर देना होता था। ऐसे में कई बार लोग दूसरी डोज लगवाने के लिए बिना आईडी के केंद्र पहुंच जाते थे। हालांकि अब दोनों डोज लगवाते समय जन्मतिथि पूछी जाएगी और जन्मतिथि युक्त पहचान पत्र का ही उपयोग किया जा सकगा। इतना ही नहीं अब वैक्सीन की दोनों डोज लगवाते समय भी मोबाइल नंबर नहीं बदला जा सकेगा। अब मोबाइल नंबर बदलने के लिए पोर्टल पर रिक्वेस्ट डालनी होगी।
गड़बड़ी रोकने के लिए पहल
टीकाकरण के नोडल अधिकारी डॉ.एके श्रीवास्तव ने बताया कि कुछ लोगों ने शिकायत की थी कि बिना दूसरी डोज लगे पोर्टल से उन्हें संदेश आ गया। इस खामी को दूर करने के लिए सरकार ने कुछ बदलाव किए हैं।
विज्ञापन
पांच लाख लोगों को लगनी है दूसरी डोज
जिले में करीब 15 लाख लोगों को पहली डोज लग चुकी है। करीब पांच लाख लोगों को दोनों डोज लग चुकी है। वहीं तकरीबन पांच लाख लोगों की दूसरी डोज की तारीख पूरी हो चुकी है लेकिन उन्होंने अपनी डोज नहीं ली है।
डॉ. एके श्रीवास्तव, नोडल अधिकारी, कोरोना टीकाकरण