फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   corona vaccination

कोरोना वैक्सीनेशन का बदल सकता है माइक्रोप्लान

Sun, 17 Jan 2021 10:32 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 17 Jan 2021 10:32 PM IST
विज्ञापन
corona vaccination
कासगंज। कोरोना वैक्सीनेशन का लांच जिले में हो गया लेकिन प्रथम चरण के वैक्सीनेशन के लिए बनाए गए माइक्रोप्लान को अभी तक शासन से हरी झंडी नहीं मिली है। अभी प्रथम चरण के लिए चिह्नित स्वास्थ्य कर्मियों में से 5136 हेल्थ वर्कर्स को वैक्सीन की पहली डोज लगना शेष है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग ने कोरोना की वेक्सीनेशन के प्रथम चरण के लिए माइक्रो प्लान तैयार कर शासन को भेजा था। इसमें सप्ताह में दो दिन वैक्सीनेशन के लिए निर्धारित किए गए थे। प्लान के मुताबिक प्रथम चरण के लिए चिह्नित 5437 स्वास्थ्य कर्मियों को सोमवार, शुक्रवार और अगले सप्ताह के सोमवार का दिन वैक्सीनेशन के लिए निर्धारित किया गया। हालांकि लांचिंग के मौके पर ही चिह्नित स्वास्थ्य कर्मियों में से 301 का वैक्सीनेशन कर दिया गया।
विज्ञापन

हालांकि वेक्सीनेशन के लांचिग के समय निर्धारित कार्यक्रम में भी बार-बार बदलाव होता रहा। पहले एक केंद्र पर औपचारिक उद्घाटन की योजना बनाई गई। इसके बाद सात केंद्रों पर 700 कर्मियों का और फिर बाद में चार केंद्रों पर 400 कर्मियों का वैक्सीनेशन कराने पर अंतिम मुहर लगाई गई। माइक्रोप्लान के मुताबिक होने वाले वैक्सीनेशन को शनिवार तक शासन से हरी झंडी नहीं मिली है। इससे 18 जनवरी को माइक्रोप्लान के मुताबिक होने वाले वैक्सीनेशन पर संदेह बना हुआ है। इसमें बदलाव की संभावना से भी इंकार नहीं किया जा सकता।
विज्ञापन
विज्ञापन

12 लोगों ने की बुखार, चक्कर आने की शिकायत
कासगंज। कोरोना वैक्सीन लगने के बाद 12 लोगों ने बुखार, चक्कर आने की शिकायत की। इसमें गंजडुंडवारा केंद्र पर दो महिलाओं ने चक्कर आने की शिकायत दर्ज कराई। वहीं सोरों, जिला अस्पताल पर पांच लोगों ने बुखार-उल्टी आने की शिकायत की। वहीं मिशन अस्पताल, कासगंज पर नंर्सिंग की चार छात्राओं और एक स्टाफ ने भी बुखार आने की शिकायत दर्ज कराई।

वैक्सीनेशन के आब्जर्वेशन की समय सीमा निकलने के बाद 12 लोगों के बुखार, चक्कर, उल्टी आदि की शिकायत दर्ज कराई। इन सभी का उपचार कर दिया गया है। किसी भी वैक्सीन की यह सामान्य प्रक्रिया है। इससे घबराने की आवश्यकता नहीं है। 18 जनवरी को होने वाले वैक्सीनेशन के लिए अभी शासन से निर्देश नहीं मिले हैं।
- डॉ. अनिल कुमार सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed