फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   corona vaccin

जिले में 6200 लोगों का किया गया टीकाकरण

Tue, 08 Feb 2022 11:42 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 08 Feb 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
corona vaccin
मैनपुरी। मंगलवार को जिले के 205 स्थानों पर शिविर लगाकर 6200 लोगों को टीकाकरण किया गया। 55 स्कूलों में 2200 छात्र-छात्राओं का भी टीकाकरण हुआ।
विज्ञापन

सीएमओ के निर्देश पर जिले के 205 स्थानों पर टीकारकण शिविर लगाए गए। इनमें सुबह नौ बजे से शाम चार बजे तक 6200 लोगों का टीकाकरण किया गया। 55 स्कूलों में 14 से 18 साल के 2200 छात्र-छात्राओं का टीकाकरण हुआ। जिला विद्यालय निरीक्षक मनोज कुमार वर्मा ने जिले के सभी कॉलेजों के प्रधानाचार्यों को निर्देश दिए हैं कि वे अपने कॉलेज के 14 साल से अधिक उम्र के सभी छात्र-छात्राओं का टीकाकरण कराना सुनिश्चित करें। जो छात्र स्कूल नहीं आ रहे हैं उन्हें फोन कर सूचना दें। हर हाल में 14 साल से अधिक उम्र के छात्र-छात्राओं का टीकाकरण कराया जाए। सीएमओ डॉ. पीपी सिंह ने चिकित्साधीक्षकों को निर्देश दिए कि कोरोना महामारी से बचने के लिए अपने-अपने क्षेत्र में अधिक से अधिक लोगों का टीकाकरण कराएं।

आठ संक्रमित मिले
मंगलवार को जिले के 10 स्थानों पर कोरोना महामारी की रोकथाम के लिए बाहर से आने वाले और लक्षण दिखने वाले लोगों की जांच कराई गई। इस दौरान आठ कोरोना संक्रमित मिले। 30 लोगों की दूसरी रिपोर्ट निगेटिव प्राप्त हुई। सीएमओ ने बताया कि जिले में एक्टिव केस की संख्या 73 है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed