फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   corona updates today 21 new cases of covid reported in agra

आगरा में कोरोना की रफ्तार तेज: दो महीने बाद मिले 21 नए संक्रमित, सक्रिय मरीजों की संख्या 80 के पार

Fri, 29 Apr 2022 02:17 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 29 Apr 2022 02:17 PM IST
सार

आगरा में शुक्रवार को कोरोना संक्रमण के मामलों में बड़ा उछाल आया है। 21 नए मरीज मिले हैं। 24 घंटे में नए मरीजों की संख्या दोगुनी हो गई है। गुरुवार को 11 मरीज मिले थे। 

विज्ञापन
corona updates today 21 new cases of covid reported in agra
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में कोरोना संक्रमण की रफ्तार तेज हो गई है। शुक्रवार को 21 नए संक्रमित मिलने से कोरोना के सक्रिय मरीजों की संख्या 81 हो गई है। करीब दो महीने बाद 24 घंटे में 2306 लोगों की जांच में 21 नए मरीज मिले हैं। छह मरीज स्वस्थ भी हुए हैं। इससे पूर्व 23 फरवरी को 31 मरीज मिले थे। इसके बाद कई दिन राहत भरे बीते, लेकिन अप्रैल में कोरोना संक्रमण के आंकड़े फिर से डराने लगे हैं। 

विज्ञापन

गुरुवार को मिले थे 11 मरीज 

गुरुवार को पति-पत्नी, मां-बेटे सहित 11 लोग संक्रमित मिले थे। इनमें दयालबाग निवासी 50 वर्षीय मां व 28 वर्षीय पुत्र की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। सिविल लाइन निवासी 68 वर्षीय महिला एवं 69 वर्षीय पुरुष दोनों बुजुर्ग दंपति में संक्रमण मिला है। शाहगंज में 35 वर्षीय व 52 वर्षीय व्यक्ति संक्रमित मिले हैं। ताजनगरी में 42 वर्षीय पुरुष, नेहरू नगर में 26 वर्षीय युवक की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है।

विज्ञापन

अब तक 36277 लोग हो चुके हैं संक्रमित

बता दें कि 3 मार्च 2020 को आगरा में पहला मरीज मिला था। तब से अब तक कोरोना की तीन लहर बीत चुकी है। अब फिर से मरीज बढ़ने लगे हैं। प्रशासन की रिपोर्ट के अनुसार अब तक कुल 36277 मरीज मिल चुके हैं। इनमें 465 मरीजों की मौत हो चुकी है। 35731 मरीज ठीक हो चुके हैं। कोरोना वायरस की चौथी लहर शुरू होने के बावजूद लोगों की लापरवाही कम नहीं हो रही। बिना मास्क व उचित दूरी के सार्वजनिक स्थानों से लेकर बाजार व सरकारी दफ्तरों में लोग आ-जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed