{"_id":"621202fd46a3e9359b545974","slug":"corona-updates-31-new-cases-of-covid-reported-in-agra","type":"story","status":"publish","title_hn":"आगरा में फिर बढ़ने लगा कोरोना संक्रमण: रविवार को 31 नए मरीज, अब सक्रिय मामले हुए 132","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा में फिर बढ़ने लगा कोरोना संक्रमण: रविवार को 31 नए मरीज, अब सक्रिय मामले हुए 132
Sun, 20 Feb 2022 02:29 PM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sun, 20 Feb 2022 02:29 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा में कोरोना संक्रमित के मरीज फिर बढ़ने लगे हैं। रविवार को 31 नए मरीज मिले हैं। इसके साथ ही सक्रिय मरीजों की संख्या अब 132 हो गई है। शनिवार को 41 मरीज मिले थे। सेंट जॉर्जेज स्कूल का कक्षा छह का एक विद्यार्थी कोरोना संक्रमित पाया गया था। स्वास्थ्य विभाग ने इसकी जानकारी होने पर संबंधित कक्षा को सात दिन के लिए स्थगित करा दिया है। स्कूल से संबंधित कक्षा में पढ़ने वाले विद्यार्थियों और पढ़ाने वाले स्टाफ के पते मांगे गए हैं।
विज्ञापन
एसीएमओ डॉ. पीयूष जैन ने बताया कि विद्यार्थी के कोरोना संक्रमित होने की जानकारी मिलने के बाद उस कक्षा को सात दिन के लिए स्थगित कराया गया है। जिससे कक्षा के बाकी विद्यार्थियों में संक्रमण न फैले। इनके नमूने लेकर जांच भी कराई जाएगी। प्रोग्रेसिव एसोसिएशन ऑफ पेरेंट्स अवेयरनेस के राष्ट्रीय संयोजक दीपक सिंह सरीन का कहना है कि स्कूल को कुछ समय तक बंद करके सभी विद्यार्थियों व पूरे स्टाफ की जांच कराने की मांग की गई।
विज्ञापन
उन्होंने मुख्य चिकित्साधिकारी को तत्काल सभी की जांच कराने के निर्देश दिए हैं। अभिभावक बिना टीका लगे बच्चों को स्कूल भेजने के पक्ष में नहीं हैं। इस संबंध में जल्द जिलाधिकारी से मुलाकात की जाएगी। प्रोग्रेसिव एसोसिएशन ऑफ पैरेंट्स के संरक्षक मनोज शर्मा का कहना है कि स्कूलों में कोरोना के दिशा-निर्देशों का पालन नहीं हो रहा है। स्थिति अभी ऑफलाइन पढ़ाई लायक नहीं है।
विज्ञापन