Corona Update: मैनपुरी में आठ माह बाद 13 हुई कुल संक्रमितों की संख्या, सीएमओ ने जारी किया अलर्ट
जिले में एक बार फिर कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा बढ़ने लगा है। पिछले आठ माह बाद सक्रिय मामले 13 हो गए हैं, जिसे लेकर सीएमओ ने अलर्ट जारी किया है। इसके साथ ही संदिग्धों की जांच में तेजी लाई जा रही है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले में पिछले आठ माह से कोरोना संक्रमण को लेकर शांति थी, लेकिन अब फिर से सक्रिय मामलों की संख्या दो अंकों में पहुंचकर 13 हो गई है। पिछले दो दिन में आठ संक्रमित मिले हैं। सीएमओ ने अलर्ट जारी करते हुए अधीनस्थ चिकित्साधीक्षकों को संदिग्धों की जांच कराने के निर्देश दिए हैं। नए संक्रमितों को होम आइसोलेट किया गया है।
पिछले दो दिन में जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में आठ कोरोना संक्रमित मिले हैं। सीएमओ डॉ. पीपी सिंह ने बताया कि पिछले दो दिन में बेवर, सुल्तानगंज, सगामई और जागीर क्षेत्र में एक-एक कोरोना संक्रमित मिला है। वहीं शहर में चार कोरोना संक्रमित मिले हैं। जांच रिपोर्ट आने के बाद सभी को होम आइसोलेट किया गया है। सीएमओ ने संक्रमितों के घर के लोगों की भी जांच कराने के निर्देश दिए हैं।
लक्षण दिखें तो कराएं जांच
सीएमओ डॉ. पीपी सिंह का कहना है कि कोरोना समाप्त नहीं हुआ है। यदि किसी में लक्षण दिखते हैं, खांसी और जुकाम है तो कोरोना की जांच अवश्य राएं। जांच सभी सीएचसी और जिला अस्पताल पर नि:शुल्क की जा रही है।
कोरोना गाइड लाइन करें पालन
सीएमओ डॉ. पीपी सिंह ने बताया कि कोरोना गाइड लाइन का पालन करें। लक्षण दिखने पर जांच अवश्य कराएं। जो संक्रमित मिलें हैं उन्हें होम आइसोलेट किया गया है।