फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Corona Update Another elderly infected who came in contact with Corona patient

Corona Update: कोरोना के मरीज के संपर्क में आए एक और बुजुर्ग संक्रमित, जानें क्या हैं आगरा के हालात

Tue, 28 Mar 2023 10:24 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Tue, 28 Mar 2023 10:24 AM IST
सार

 बुजुर्ग में कोई लक्षण नहीं मिला। उन्हें होम आइसोलेशन में रखा गया है। वहीं राहत की सांस तब ली गई जब उनके संपर्क में आए 34 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई।
 

विज्ञापन
Corona Update Another elderly infected who came in contact with Corona patient
कोरोना . प्रतीकात्मतक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

आगरा के कोठी मीना बाजार में कोरोना वायरस का एक और मरीज मिला है। संक्रमित मरीज के संपर्क में आने पर रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। राहत की बात है कि अन्य 34 की रिपोर्ट निगेटिव है। चार दिन में कोरोना का ये चौथा मामला है।
विज्ञापन


सीएमओ डॉ. अरुण श्रीवास्तव ने बताया कि रविवार को कोठी मीना बाजार क्षेत्र में 64 साल के बुजुर्ग की रिपोर्ट पॉजीटिव आई थी। रिस्पांस टीम ने इनको होम आइसोलेशन करवाते हुए संपर्क में आए लोगों की सूची बनाई। ऐसे 35 लोग थे। ट्रैकिंग टीम इनके पते पर गई और नमूना लेकर जांच के लिए भेजे। इसमें संक्रमित मरीज के पड़ोसी 60 साल के बुजुर्ग की रिपोर्ट पॉजिटिव मिली है। इनकी हालत ठीक है और मामूली सा बुखार प्रतीत हुआ है। दवाएं देने के साथ इनको होम आइसोलेट कर दिया है। इनके संपर्क में आए लोगों की सूची बनाकर नमूने लिए जा रहे हैं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - आलू ने ली जान: छह लाख रुपये की लागत, पैदावार हुई महज डेढ़ लाख रुपये की; सदमे में किसान की मौत
विज्ञापन
विज्ञापन


मास्क लगाएं, दूरी बनाएं

मुख्य चिकित्साधिकारी की सलाह है कि लोग घर से बाहर निकलें तो मास्क जरूर लगाएं। सामाजिक दूरी का भी ध्यान रखें। मास्क लगाने से कोरोना की चपेट में आने से बच सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed